23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर के बच्चे का जन्म, देखने वालों की उमड़ी भीड़

4 Arms 4 Legs Baby Born : कोई इस बच्चे को अजूब कह रहा है तो कोई इसे भगवान का चमत्कार बता रहा है। डॉक्टरों की विशेष टीम नवजात की निगरानी कर रही है।
2 min read
Google source verification
4 Arms 4 Legs Baby Born

छतरपुर में 4 हाथ-4 पैर वाले बच्चे का जन्म (फोटो सोर्स: Input)

Chhatarpur News :मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अस्पताल स्टाफ से लेकर भर्ती मरीज और उनके अटेंडेंट हैरान रह गए, जब अस्पताल में एक अनोखी बनावट वाले बच्चे का जन्म हुआ। बता दें कि, यहां एक महिला ने एक ऐसे नवजात को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं।

देखते ही देखते ये खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। फिर क्या था, अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए मानों पूरे शहर की भीड़ उमड़ पड़ी। यही नहीं, कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी इस बच्चे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होना शुरु हो गईं, जिसके चलते पूरे जिले में रविवार को लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा ये बच्चा चर्चा का विषय बन गया। अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी इस तरह चार हाथ और चार पैरों वाले नवजात को देखकर हैरान हैं।

कंजॉइन्ड ट्विन्स' का है ये केस

बच्चे के जन्म के बाद उसकी मॉनिटरिंग कर रहे स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि, यह एक दुर्लभ 'कंजॉइन्ड ट्विन्स' से जुड़ा मामला है। गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे थे, लेकिन एक बच्चे का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं हो सका और उसका धड़ भी दूसरे नवजात के पेट से जुड़ गया, जिसके चलते इस प्रकार का अनोखा रूप सामने आया है।

कोई बता रहा अजूबा, कोई कह रहा भगवान का चमत्कार, चर्चा जोरों पर

जन्म के समय बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ और उसका वजन करीब 3 किलोग्राम था। अस्पताल में इस अजूबे की चर्चा जोरों पर हो रही है। कोई इस बच्चे को अजूब कह रहा है तो कोई इसे भगवान का चमत्कार बता रहा है। फिलहाल, डॉक्टरों की एक विशेष टीम इस नवजात की लगातार निगरानी में जुटी हुई है। ये घटना न सिर्फ चिकित्सा विज्ञान के लिए एक चुनौती है, बल्कि मानवता के लिए भी एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।

केस ने किया सोचने पर मजबूर

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हुए इस तरह के अनोखे जन्म ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, कुदरत के खेल कितने अद्भुत और रहस्यमय हो सकते हैं।

जबलपुर रेफर करने की तैयारी

मामले को लेकर छतरपुर सीएमएचओ डॉक्टर आरपी गुप्ता काकहना है कि, इस बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हम एयर एंबुलेंस के द्वारा जबलपुर भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके।