21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhatarpur News: मंदिर की सीढ़ियों पर कपल की आपत्तिजनक हरकत, पुजारी ने रोका तो की मारपीट

Temple Priest Assault: हनुमान टौरिया मंदिर में पुजारी से मारपीट, रोकने से नाराज युवक ने साथियों को बुलाकर पुजारी के साथ की मारपीट।
2 min read
Google source verification
Chhatarpur Temple Priest Assault

hanuman toriya temple priest assault couple incident, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Chhatarpur Temple Priest Assault: मध्यप्रदेश के छतरपुर में शहर के प्रसिद्ध हनुमान टौरिया मंदिर में सीढ़ियों पर बैठकर आपत्तिजनक हरकत कर रहे युवक-युवती को रोकना मंदिर के पुजारी को महंगा पड़ गया। पुजारी के टोकने से नाराज युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और फिर पुजारी के साथ मारपीट की गई। पुजारी के साथ हुई मारपीट की घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

सीढ़ियों पर बैठे थे युवक-युवती

मंदिर के पुजारी रोहित त्रिपाठी ने बताया कि वो शाम के वक्त मंदिर से बाहर आ रहे तभी मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर बैठे युवक-युवती आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। उन्होंने दोनों को टोका और मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत न करने की समझाईश दी तो युवक भड़क गया। युवक ने मोबाइल से फोन कर अपने एक दर्जन से ज्यादा साथियों को बुला लिया और फिर युवक ने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। पुजारी रोहित त्रिपाठी के मुताबिक इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी राजू महाराज के साथ भी झूमाझटकी की गई।

सीसीटीवी में कैद घटना

मंदिर परिसर में पुजारी के साथ हुई मारपीट की घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी युवक पुजारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने पीड़ित पुजारी रोहित त्रिपाठी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिकायती आवेदन दिया। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत और पुजारी के साथ मारपीट से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, आरोपियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एक आरक्षक निलंबित

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, घटना में एक आरक्षक के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण सोनी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने मंदिर परिसर में रात के समय अनावश्यक रूप से घूमने और जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ भी स„ख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।