14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HIV पॉजिटिव आरोपी ने पुलिसकर्मी को दांत से काटा, सागर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

HIV Positive Accused Bites Police Constable: गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मी को आरोपी ने काटा, मेडिकल जांच में HIV पॉजिटिव निकला आरोपी।
2 min read
Google source verification
chhatarpur HIV Positive Accused Bites Police Constable

chhatarpur HIV Positive Accused Bites Police Constable, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Chhatarpur HIV Positive Accused Bites Police Constable: मध्यप्रदेश के छतरपुर में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुलिसकर्मी को काटने वाला आरोपी HIV पॉजिटिव निकला। आरोपी की मेडिकल जांच में उसके HIV पॉजिटिव होने की बात सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर घायल आरक्षक को तत्काल सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी स्थाई वारंटी है और पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए पहुंचे थे तभी आरोपी ने बचने के लिए आरक्षक को काट लिया था। एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

स्थायी वारंटी है आरोपी

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार एक स्थायी वारंटी को पकड़ने लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस टीम ने जैसे ही आरोपी को पकड़ा तो पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने एक पुलिस आरक्षक को दांत से काट लिया। हालांकि आरोपी को पुलिस ने भागने नहीं दिया और अपने साथ पकड़कर पुलिस थाने लाई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब आरोपी का मेडिकल कराया तो ऐसी बात पता चली जिससे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

HIV पॉजिटिव निकला आरोपी

मेडिकल जांच में आरोपी के HIV संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आरोपी की मेडिकल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर घायल आरक्षक को तत्काल सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक वारंटी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी, इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को काट लिया, आरोपी के ब्लड सैंपल की जांच में HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आरक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर आरोपियों को पकड़ते वक्त पुलिसकर्मियों के लिए पैदा होने वाले जोखिमों को उजागर कर दिया है।