28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhatarpur / हरियाली के नाम पर 23 लाख खर्च, 41 हजार पौधे लगाकर भूली नगर पालिका

हरियाली के नाम पर 23 लाख खर्च, 41 हजार पौधे लगाकर भूली नगर पालिका

छतरपुर. शहर में हरियाली बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च हुए, लेकिन पौधों को जीवित रखने की व्यवस्था नहीं हो सकी। अब जिन स्थानों पर हजारों पौधे सूख चुके हैं, वहीं दोबारा पौधरोपण के लिए 40 लाख रुपए…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:52 PM IST

chattarpur News

छतरपुर. शहर में हरियाली बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च हुए, लेकिन पौधों को जीवित रखने की व्यवस्था नहीं हो सकी। अब जिन स्थानों पर हजारों पौधे सूख चुके हैं, वहीं दोबारा पौधरोपण के लिए 40 लाख रुपए खर्च करने की तैयारी है। नगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 41 हजार पौधों की खरीदी और रोपण पर 23 लाख रुपए खर्च किए थे। इससे पहले 2021 से 2025 के बीच भी 30 हजार पौधे लगाए गए थे।

साधनगढ़ फल उद्यान: एक बोरवेल के भरोसे हजारों पौधे

नौगांव रोड स्थित चार एकड़ के फल उद्यान में 14 हजार पौधे लगाए गए थे। सिंचाई के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से करीब 10 हजार पौधे सूख गए। अब यहां पानी की टंकी बनवाने की बात कही जा रही है। फलदार पौधों को विकसित कर उद्यान का स्वरूप देने की योजना थी, लेकिन नियमित देखरेख के अभाव में यह उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा।

पन्ना रोड: पौधों की जगह नजर आ रहे खाली गड्ढे

कचरा प्रसंस्करण केंद्र की पहाड़ी पर करीब 14 हजार पौधों का रोपण किया गया था। पथरीली जमीन पर पौधे लगाने के बाद नियमित पानी और खाद नहीं मिली। देखरेख के अभाव में हरियाली की जगह अब खरपतवार और खाली गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। पौधों के अनुकूल जमीन और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना रोपण कर दिया गया।

कलेक्ट्रेट सागर-कानपुर मार्ग: सिंचाई के अभाव में मुरझाई हरियाली

इस मार्ग पर लगाए गए पौधों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था कमजोर होने से पौधे मुरझाने लगे हैं। पौधरोपण के बाद उनकी निगरानी नहीं होने का असर अब दिखाई देने लगा है। समय पर पानी नहीं मिलने से कई पौधों के सूखने का खतरा बढ़ गया है।

मेला ग्राउंड: रोपण के बाद देखभाल की कड़ी टूटी

मेला ग्राउंड में लगाए गए पौधों को भी नियमित सिंचाई और संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। शुरुआती अभियान के बाद जिम्मेदारों की सक्रियता नजर नहीं आई। पानी और देखरेख के अभाव में यहां भी पौधों के सूखने का संकट बना हुआ है। ईई देवेंद्र धाकड़ का कहना है कि सूखे पौधों की जगह दोबारा पौधरोपण कर ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे।