28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhatarpur / 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के इंतजाम नदारद, न सुरक्षा गार्ड और न ही निगरानी की व्यवस्था

100 से अधिक कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के इंतजाम नदारद, न सुरक्षा गार्ड और न ही निगरानी की व्यवस्था

छतरपुर. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों के जमावड़े का मामला सामने आने के बाद अब कोचिंग संचालकों की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 2:14 PM IST

100 से अधिक कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के इंतजाम नदारद, न सुरक्षा गार्ड और न ही निगरानी की व्यवस्था

छतरपुर: शहर में 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां छात्राओं से पाठ्यक्रम के अनुसार हजारों रुपए फीस वसूली जाती है। इसके बावजूद उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम नजर नहीं आते। न सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था है और न ही छुट्टी के समय छात्राओं की निगरानी या सुरक्षित रवानगी का कोई पुख्ता इंतजाम। फीस वसूलने वाले संस्थानों में सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दिए जाने से अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है।

पढ़ाई के प्रमुख केंद्र, सुरक्षा की व्यवस्था कमजोर

सिंचाई कॉलोनी : यह क्षेत्र शहर का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है। यहां 30 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं। जिला प्रशासन की लाइब्रेरी भी इसी क्षेत्र में बनाई गई है, जिसके चलते छात्राओं का नियमित आवागमन रहता है। यहां कोचिंग संचालक फीस तो बाकायदा वसूल रहे हैं, लेकिन छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और छुट्टी के समय निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते।

सटई रोड : श्रीराम कॉलोनी और आदर्श नगर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी किराये से रहकर पढ़ाई करते हैं। इस क्षेत्र में कोचिंग संस्थान भी संचालित हैं। बीचोंबीच स्थित शराब दुकान के कारण शाम को मदिरापान करने वालों और उपद्रवियों की मौजूदगी बढ़ जाती है। इसी समय विद्यार्थियों की आवाजाही भी रहती है।

चौबे कॉलोनी : यहां भी कई कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है, लेकिन सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं है।

शहरवासियों की राय

कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम के अनुसार हजारों रुपए फीस लेते हैं। ऐसे में सवाल है कि संस्थानों की कमाई में छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान क्यों नहीं है। प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी, छुट्टी के समय निगरानी और सुरक्षित रवानगी जैसे बुनियादी इंतजामों को लेकर संचालकों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

पूजा अहिरवार, समाजसेवी

छात्राओं की सुरक्षा केवल अभिभावकों और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोचिंग सेंटरों के संचालकों को पहल करनी चाहिए।

कृतिका मिश्रा, छात्रा

कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों से अलग-अलग पाठ्यक्रम के नाम पर शुल्क लेते हैं, लेकिन छात्राओं की सुरक्षा के लिए बुनियादी इंतजाम भी नहीं हैं। छुट्टी के समय संस्थानों की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि छात्राएं सुरक्षित घर पहुंचें।

नंदराम शर्मा, अभिभावक

कोचिंग संस्थानों के आसपास शाम को पुलिस की गश्त के साथ संचालकों को भी निगरानी रखनी चाहिए। सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और छुट्टी के समय जिम्मेदार कर्मचारी की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए।