26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhatarpur / छतरपुर में 8 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाया पटवारी, सात साल बाद कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

छतरपुर में 8 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाया पटवारी, सात साल बाद कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

Patwari Bribery Case: 2019 में लोकायुक्त ने 8 हजार रुपए लेते पकड़ा था, विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Nov 2026, 7:01 PM IST

chhatarpur district court

chhatarpur district court, छतरपुर जिला कोर्ट की फाइल फोटो (Source-Patrika File)

Chhatarpur Patwari Bribery Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर में रिश्वत लेने के एक मामले में पटवारी को तीन साल की सजा हुई है। मामला करीब सात साल पुराना है, अब छतरपुर न्यायालय ने पटवारी को रिश्वत लेने का दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास के साथ ही 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। पटवारी अंकित पाठक ने जमीन की तरमीम के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 22 जुलाई 2019 को सागर लोकायुक्त पुलिस ने उसे 8 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

8 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया था पटवारी

जिला न्यायालय के एडीपीओ संजय यादव के मुताबिक, मामला बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर हल्का का है। यहां पदस्थ पटवारी अंकित पाठक के खिलाफ शिवराजपुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। निरीक्षक बीएम द्विवेदी के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने 22 जुलाई 2019 को केमिकल लगे नोटों के साथ जाल बिछाया और पटवारी को 8 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया गया।

3 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना

एडीपीओ संजय यादव ने बताया कि मामले की सुनवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत में हुई। 26 नवंबर 2026 को न्यायालय ने पटवारी अंकित पाठक को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर लगातार लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है। तो वहीं कोर्ट के द्वारा भी रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद रिश्वत लेने का सिलसिला जारी है।