23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Satna / Maihar Crime: होटल के कमरे से 21 साल की लड़की को गोद में उठाकर दौड़े दोस्त, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Maihar Crime: होटल के कमरे से 21 साल की लड़की को गोद में उठाकर दौड़े दोस्त, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Hotel Death Case: दोस्तों और भाई-बहन के साथ मैहर में 22वां बर्थ-डे मनाने पहुंची थी युवती, रात 3 बजे के करीब होटल में पहुंचे थे सभी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Nov 2026, 5:22 PM IST

Maihar Hotel Death Case

maihar hotel 21 year old girl prachi suspicious death, इसी होटल में ठहरी थी युवती (Source-Patrika)

Maihar Hotel Death Case: मध्यप्रदेश के मैहर में होटल में हुई युवती की संदिग्ध मौत का मामला सस्पेंस बना हुआ है। मंगलवार को युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया लेकिन अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है। युवती अपना 22वां जन्मदिन मनाने के लिए भाई-बहन व दोस्तों के साथ रविवार-सोमवार की रात मैहर पहुंची थी और एक होटल में सभी रुके थे। होटल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद ही युवती की अचानक तबीयत बिगड़ी और जब तक दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।

आस्था यात्री निवास में ठहरे थे सभी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के दीनदयाल आईटीआई के पास रहने वाली 21 वर्षीय प्राची विश्वकर्मा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अपने भाई-बहन व दोस्तों के साथ चित्रकूट एक्सप्रेस पहुंची थी। सभी ने देवाजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में तीन कमरे बुक किए और उनमें ठहरे थे। होटल में पहुंचने के करीब एक घंटे बाद ही प्राची की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। प्राची की तबीयत बिगड़ने पर उसे साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मंगलवार को था 22वां जन्मदिन

बताया गया है कि प्राची का मंगलवार को जन्मदिन था और वो अपना जन्मदिन मनाने के लिए ही दोस्तों के साथ मैहर गई थी। घटना का पता चलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के मुताबिक, परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस मृतका के साथ जबलपुर से आए लोगों के अलावा आस्था यात्री निवास के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।