22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhatarpur / Chhatarpur Tragic Accident: 12 साल की बेटी की आंखों के सामने दुखद घटना, ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरे पिता-बेटे की मौत

Chhatarpur Tragic Accident: 12 साल की बेटी की आंखों के सामने दुखद घटना, ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरे पिता-बेटे की मौत

Tragic Accident: धनतेरस पर खरीदा था नया ट्रैक्टर, खेत में जुताई करते वक्त अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा, बेटी ने चाचा को आवाज देकर बुलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Nov 2026, 8:33 PM IST

Chhatarpur Tragic Accident

tractor accident father son die well, कुएं से निकाला गया ट्रैक्टर व मृत पिता-पुत्र की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source-Patrika)

Chhatarpur Tragic Accident: मध्यप्रदेश के छतरपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। 12 साल की मासूम बेटी ने पूरी घटना अपनी आंखों के सामने होते देखी और पिता व भाई को कुएं में गिरता देख चाचा को आवाज देकर बुलाया। घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद कुएं से ट्रैक्टर व पिता-पुत्र के शव बाहर निकाले।

ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरे पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार, ग्राम हतना निवासी संतोष यादव (35) रविवार शाम करीब 4 बजे जंगल हार स्थित अपने खेत में 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश के साथ ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और खेत में बने करीब 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में लगभग 20 फीट पानी भरा हुआ था। हादसे के वक्त संतोष की 12 वर्षीय बेटी राशि भी खेत में मौजूद थी। उसने पिता और भाई को ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरते देखा तो चीख-पुकार मचाते हुए परिजनों को सूचना दी।

क्रेन और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही खेत में पानी दे रहे संतोष के बड़े भाई देशराज यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब शाम 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद ट्रैक्टर और कुएं में गिरे पिता-पुत्र को बाहर निकालने के लिए क्रेन मशीन बुलाई गई। शाम करीब 5 बजे से बचाव अभियान शुरू किया गया। कुएं की गहराई और उसमें पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर गोताखोरों के साथ ओरछा रोड थाना पुलिस बल मौजूद रहा। देर शाम कुएं से ट्रैक्टर व पिता-पुत्र के शव निकाले जा सके।

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। संतोष का बेटा दुर्गेश कक्षा तीसरी में पढ़ता था। परिवार में दो बेटियां आयुषी (14) और राशि (12) हैं। दुर्गेश दोनों बहनों का इकलौता भाई था। एक ही हादसे में पिता और इकलौते भाई को खोने से दोनों बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटी ने अपनी आंखों के सामने पिता और भाई को कुएं में गिरते देखा, उसके सामने यह हादसा जीवनभर का दर्द छोड़ गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी धनतेरस पर नया ट्रैक्टर संतोष यादव ने खरीदा था।