22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Balaghat / Balaghat Crime: बार-बार समझाया पर नहीं माना…10 लाख रुपये की सुपारी देकर करा दी हत्या

Balaghat Crime: बार-बार समझाया पर नहीं माना…10 लाख रुपये की सुपारी देकर करा दी हत्या

Riyansh Murder Case: रियांश हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, 10 लाख रुपये में युवती के पिता और भाई ने दी थी हत्या की सुपारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Nov 2026, 6:31 PM IST

Balaghat Riyansh Murder Case

riyansh murder case 10 lakh contract killing, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व मृतक रियांश की पुरानी तस्वीर (Source-Patrika)

Balaghat Riyansh Murder Case: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में हुए रियांश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते रियांश की हत्या की गई थी और हत्या के लिए युवती के पिता और भाई ने 10 लाख रुपये में चार लोगों को सुपारी दी थी। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें युवती का पिता और भाई भी शामिल हैं।

17 नवंबर को मिला था रियांश का शव

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 नवंबर 2026 को थाना हट्टा पुलिस को लोहारा से परासपानी मार्ग पर बांधा तालाब के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा था और पास ही उसकी एक्टिवा भी मिली। मृतक की पहचान रियांश पिता दिनेश चौहान (20) निवासी ग्राम नाहरवानी के रूप में हुई। पुलिस ने जब घटनास्थल की परिस्थितियों और साक्ष्यों का निरीक्षण किया तो मामला हादसा नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हुआ। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रियांश की हत्या होने की पुष्टि हुई।

युवती के पिता ने दी थी 10 लाख में सुपारी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रियांश का ग्राम परासपानी निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। इस बात की जानकारी युवती के पिता और भाई को थी, दोनों ने उसे कई बार समझाया लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद युवती के पिता जीवन पटले और भाई आशुतोष पटले ने यश पारधी पंवार (20), निवासी परासपानी, यश पटले (20), निवासी परासपानी, विकास उर्फ बग्गा चौधरी (27 ), निवासी परासपानी को 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी।

हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश नाकाम

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने युवती के संबंध में बातचीत करने के लिए रियांश को बुलाया और लोहे के एंगल से सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने हत्या को हादसा बताने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव और रियांश की एक्टिवा को रोड साइड पर लाकर रख दिया था। वारदात में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से खून लगी मिट्टी सहित महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जब्त किए हैं।