सोनेवानी को बाघों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनाने मानवीय दखल समाप्त किया गया। गांव विस्थापित किए गए। 2018 में सबसे पहले सिलेझरी गांव का विस्थापन हुआ। हाल ही में सोनेवानी, नवेगांव, चिखलावडर्डी गांव भी विस्थापित किए गए। इन 4 गांवों को हटाने के बाद जंगल में मानवीय दखल पूरी तरह खत्म हो गया। नतीजा, कान्हा-पेंच कॉरिडोर में बाघों की आवाजाही और वंशवृद्धि के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार हो गया है।