28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉस्पिटल का बिल चुकाने के लिए हत्या, बालाघाट में बच्चे के जन्म के 20 दिन बाद पिता गिरफ्तार

Hirapur Murder Case: तिरोड़ी पुलिस ने 20 दिन में 56 वर्षीया महिला की हत्या का किया खुलासा, आर्थिक तंगी बनी वजह, प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2026, 6:03 PM IST

balaghat murder case

balaghat murder case, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Source-Patrika)

Balaghat Hirapur Murder Case: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने महिला की हत्या का 20 दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। घटना तिरोड़ी थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है जहां 20 दिन पहले बुजुर्ग महिला का शव तालाब किनारे बरामद हुआ था। महिला का मंगलसूत्र व सोने के टॉप्स गायब थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के जरिए आरोपी का सुराग जुटाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

8 अक्टूबर को मिला था शव

बीते दिनों 8 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरापुर गांव में तालाब के किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, महिला की पहचान गांव की रहने वाली 56 वर्षीय खेलनबाई के तौर पर हुई थी। महिला की हत्या सिर पर वार कर की गई थी, महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स भी गायब थे। जिससे आशंका थी कि गहने लूटने के इरादे से महिला की हत्या की गई है और आशंका सही निकली।

हॉस्पिटल का बिल चुकाने की हत्या

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से जांच की तो शक रुपेश मरकाम पर गया। रूपेश मॉयल तिरोड़ी खदान में मजदूर था और घटना वाले दिन से अनुपस्थित था। पुलिस ने रूपेश को पकड़कर उससे सख्ती से पूछताछ की और उसकी कॉल डिटेल निकाली वारदात का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल का बिल 50 हजार रुपये से ज्यादा था जिसे चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। घटना वाले दिन उसने खेलनबाई अकेला देखा और उसके जेवरात देखकर लालच आ गया। सिर पर वार कर उसने हत्या की और मंगलसूत्र व सोने के टॉप्स लेकर भाग गया था। जेवरात गिरवी रखकर उसने अस्पताल का बिल चुकाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।