1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balaghat Crime: गर्लफ्रेंड के शव के पास बैठा मिला, बोला- मैंने तो बचाने के लिए सीपीआर दिया, लेकिन सामने आ गया सच

Girlfriend Murder Case: प्रेमी ही निकला युवती का हत्यारा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया, शादी से इंकार करने पर की थी हत्या।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 8:21 PM IST

balaghat murder case

man kills girlfriend over marriage refusal stages rescue story, आरोपी आकाश (Source-Patrika)

Balaghat Girlfriend Murder Case: मध्यप्रदेश के बालाघाट में दो दिन पहले हुई युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का प्रेमी ही निकला है जिसने गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या की थी और फिर झूठी कहानी रची थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। रविवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का युवती से बीते करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी का दबाव बनाने के कारण उसने युवती की हत्या की थी।

शव के पास बैठा मिला था आरोपी

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 अक्टूबर की शाम ग्राम बोदलकसा के जंगल में बासी एथेनॉल प्लांट के पीछे नहर से करीब 50 मीटर दूर युवती का शव मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास आकाश वाघमारे निवासी गोररेघाट बैठा हुआ था। तब मृतका की पहचान 21 वर्षीय साक्षी के तौर पर हुई। आकाश ने तब पुलिस को बताया था कि वो और साक्षी गोरेघाट जा रहे थे। रास्ते में शौच आने के कारण रुका था। जब लौटकर आया तो साक्षी को लटका देखा, तुरंत नीचे उतारा और जान बचाने के लिए सीपीआर दिया लेकिन उसकी जान नहीं बचा सका।

शादी का दबाव बना रही थी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी की हत्या गला घोंटकर किए जाने का पता चला। तो पुलिस को आकाश पर शक हुआ। पुलिस ने आकाश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारा सच कबूलते हुए साक्षी की हत्या करना कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो और साक्षी बालाघाट के एक नर्स और वार्ड बॉय के पद पर काम करते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। 29 अक्टूबर को वो अस्पताल का काम खत्म करने के बाद वह साक्षी को बाइक से लेकर वारासिवनी आया था। यहां से खापा और बोदलकसा होते हुए गोरेघाट जा रहे थे। साक्षी उस पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन वो शादी नहीं करना चाहता था इसलिए उसकी हत्या की और झूठी कहानी रची थी।