खरगोन के शंकरखेड़ी में रहने वाले पूनम बारे ने 5 नवंबर को अपने बड़े भाई संतोष बारे (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक संतोष बारे मां से विवाद कर रहा था, इसी कारण गुस्से में छोटे भाई ने उस पर हमला कर दिया और उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आने के कारण संतोष बारे की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े भाई की सांसें थमने के बाद आरोपी छोटे भाई ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए शव को घर में ही दफन कर दिया।