11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेश्वर में नर्मदा घाट पर मिले बड़ी संख्या में वोटर ID कार्ड, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Voter ID Cards Found : महेश्वर में स्थित घाट के पास नर्मदा नद में इंदौर के निवासियों के वोटर आईडी कार्ड मिले का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसपर सवाल किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2026, 7:19 PM IST

Voter ID Cards Found

नर्मदा से निकले वोटर ID (फोटो सोर्स: @INCMP)

Khargone News :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाली धार्मिक नगरी महेश्वर में स्थित नर्मदा घाट पर बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रविवार को नर्मदा घाट पर हो रही सफाई के दौरान ये वोटर आईडी कार्ड मिले हैं। मिलने वाले वोटर आईडी कार्डों की संख्या 343 बताई जा रही है, जिसपर इंदौर के अलग अलग इलाकों के निवासियों के नाम दर्ज हैं। अब इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गरमाने लगी है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के सामने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'इंदौर के वोटर ID कार्ड बड़ी संख्या में महेश्वर में मिले! वोट चोरी में जुटी भाजपा की साज़िशें अब एक-एक कर सामने आ रही हैं! आखिर इंदौर के इतने बड़े पैमाने पर वोटर ID कार्ड महेश्वर में कैसे पहुंचे? इन्हें वहाँ किसने और क्यों फेंका? क्या मतदाताओं के अधिकारों के साथ कोई बड़ा खेल किया जा रहा है? भाजपा की कठपुतली बना निर्वाचन आयोग क्या इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच करेगा, या फिर हमेशा की तरह आंखें मूंदकर बैठा रहेगा?

सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

वहीं, इंदौर से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए वोट चोरी के आरोप लगाते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने लिखा कि, 'वोट चोरी से प्रदेश मे बनी भाजपा सरकार..। इंदौर के वोटर आईडी कार्ड महेश्वर में बड़ी संख्या में मिलना बेहद गंभीर मामला है। सवाल सीधा है- इंदौर के मतदाताओं के पहचान पत्र महेश्वर तक कैसे पहुंचे? इन्हें वहां किसने पहुंचाया और किसके इशारे पर फेंका गया?

यह महज लापरवाही है या मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़? केंद्र और राज्य निर्वाचन आयोग को तत्काल निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करना चाहिए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश की जनता को जवाब देना होगा कि मतदाता सूची की सुरक्षा और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करना आखिर किसकी जिम्मेदारी है?

मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात

राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाला बड़ा आंदोलन लोकतंत्र, मताधिकार और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े इन सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा। वोटर कार्ड कूड़े में मिल रहे हैं, लेकिन जवाबदेही किसकी है? देश जवाब चाहता है। मतदाता के अधिकारों की रक्षा होगी या सवालों को दबाया जाएगा?