26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणपति विसर्जन में आरती के बाद नदी में उतरा ‘ऋतिक’, फिर वापस नहीं लौटा, इंदौर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Ganpati Visarjan Incident: इंदौर से गणपति विसर्जन के लिए कुंडिया पहुंचे परिवार में उस वक्त मातम छा गया, जब 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
2 min read
Google source verification

खरगोन

•

image

Akash Dewani

•

Sep 26, 2026

khargone ganpati visarjan incident 14 year old boy drowns choral river

Khargone Ganpati Visarjan Incident: गणपति विसर्जन में आरती के बाद नदी में डूबा किशोर (फोटो सोर्स- Patrika enhanced by ChatGPT)

Khargone Ganpati Visarjan Incident: मध्य प्रदेश के खरगोन में गणपति विसर्जन के लिए चोरल नदी के कुंडिया गांव के समीप पहुंचे इंदौर के परिवार पर शुक्रवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विसर्जन की तैयारी और आरती के बीच नहाने गया 14 वर्षीय किशोर चला गया और गहरे पानी में डूबने के कारण उसका निधन हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार इंदौर के खजराना क्षेत्र से करीब 35-40 लोग गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंडिया पहुंचे थे। सभी लोग नदी किनारे बप्पा की आरती और विसर्जन की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय ऋतिक पिता चतरू नहाने के लिए नदी में उतरा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ आए लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

ऋतिक ही सभी को विसर्जन में लाया था- परिजन

साथ आए अनिल राठौड़ ने बताया ऋतिक एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से थरवर टांडा का रहने वाला है और कुछ समय पहले ही इंदौर में आकर रहने लगा था। अनिल के अनुसार ऋतिक ही सभी लोगों को गणपति विसर्जन के लिए कुंडिया लेकर आया था। जब सभी लोग आरती में व्यस्त थे उसी दौरान वह नहाने चला गया।

पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही बलवाड़ा थाना टीआई रितेश यादव, एसडीओपी अर्चना रावत और एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका पंचनामा किया। इसके बाद पीएम के लिए ऋतिक को शासकीय अस्पताल बड़वाह भेजा गया। हादसे की खबर से विसर्जन के उत्साह के बीच मातम छा गया।

एमपी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 युवक डूबे

सूबे में भगवान गणपति के विदाई के दौरान भक्तिभाव के बीच कई घरों के चिराग भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जरा सी चूक में 10 युवाओं का हादसे में निधन हो गया।

  • भिंड के ऊमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में गणेश विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में तीन लोग डूब गए। जानकारी के अनुसार नदी में डूबने वालों में चरी कनावर निवासी 16 वर्षीय कृष्णा पुत्र नरसिंह, कोट निवासी 18 वर्षीय मदन पुत्र जयचंद्र और 17 वर्षीय अभिजीत पुत्र अर्जुन सिंह शामिल है।
  • धार जिले के बदनावर क्षेत्र के बागेड़ी डैम में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक डूबे। मृतकों की पहचान राहुल प्रजापत, निहाल भांभी और कान्हा उर्फ पवन राठौड़, निवासी सुभाष मार्ग भेरू उखलिया, के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है।
  • रतलाम में गणेश विसर्जन के दौरान सूरजमल जैन तालाब में युवक की डूबने से निधन हो गया। उसके अन्य दोस्त भी साथ थे किंतु वे बाहर निकल गए। मृतक की पहचान महेश गरवाल के रूप में हुई है।
  • खंडवा के ग्राम नहाल्दा में एक अवैध खदान के पानी में गणेश विसर्जन के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के दो सगे बेटे डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने तीन साथियों को तो बचा लिया, लेकिन दोनों भाइयों का रात तक पता नहीं चल सका। 6 घंटे की सर्चिंग के बाद देर रात तक लक्ष्य (17) और विश्वास (18) को खोजा गया जहां उनका निधन हो चुका है।