30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khargone Case: चंद मिनटों में खत्म हो गई नीलोफर की 9 साल की दूसरी शादी, रोती रही 8 साल की बेटी

Khargone Nilofer Case: महिला के भाई और बेटी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति नईम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, आरोपी फरार है।
2 min read
Google source verification
Khargone Nilofer Case Update: मृतिका नीलोफर (फोटो सोर्स- Patrika)

Khargone Nilofer Case Update: मृतिका नीलोफर (फोटो सोर्स- Patrika)

Nilofer Case Update: मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में गत 16 अगस्त को मोतीपुरा स्थित कब्रिस्तान में दफनाई गई महिला को निकालने के बाद कराए गए पीएम ने बड़ा राज खोल दिया है। मायके पक्ष के परिजनों की जताई आशंका सही साबित हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 15 अगस्त को मोहन टॉकिज क्षेत्र निवासी नीलोफर पति नईम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

ससुराल पक्ष ने महिला के तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत की जानकारी दी थी। इसके बाद जल्दबाजी में दफन प्रकिया कर दी गई। दफनाने के दूसरे दिन मायके पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई और पीएम कराने की मांग थी। इसके बाद एसडीएम की अनुमति के बाद तहसीलदार की उपस्थिति में 16 अगस्त को कब्र खनन कराई गई। इसके बाद जिला अस्पताल में पीएम कराया गया।

स्प्लीन फट जाने से मौत होना आया सामने

पीएम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के शरीर पर कई तरीके के निशान पाए गए हैं। महिला की स्प्लीन (तिल्ली) फट जाने से उसकी मौत होना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मृतिका के पति नईम फतेह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में मृतका की करीब आठ वर्षीय बेटी ने भी रोते हुए अपने बयानों में पिता द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही है। पीएम के दौरान मृतिका नीलोफर के भाई फरहान शेख ने भी बहन के शरीर पर जख्मों के निशान की बात करते हुए आरोप लगाए थे। मायके पक्ष के अनुसार नीलोफर और नईम दोनों की यह दूसरी शादी थी।

मोहन टॉकिज निवासी निलोफर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु के चार दिन पहले से उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इससे उसकी स्प्लीन फटने से उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति नईम फतेह के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मृतिका की बेटी के बयान भी आरोपी के खिलाफ है। फिलहाल आरोपी फरार है। -बीएल मंडलोई, थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन

9 साल पहले की थी दूसरी शादी

निलोफर के भाई फरहान शेख ने बताया बहन निलोफर की शादी को 9 साल हो गए हैं। जीजा नईम और बहन दोनों की यह दूसरी शादी है। फरहान ने आरोप लगाया कि नईम ने पहली बीवी से तलाक होने की जानकारी देकर दूसरा निकाह किया था, लेकिन निकाह के बाद भी दूसरी पत्नी के संपर्क में था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होते थे।