19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Balaghat / Balaghat Crime: एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड; दोस्त की पत्नी ने 13 लाख रुपये में दी थी सुपारी

Balaghat Crime: एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड; दोस्त की पत्नी ने 13 लाख रुपये में दी थी सुपारी

Varsha Turkar Murder Case: पति की प्रेमिका की हत्या के लिए पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी, बोंडरानी जंगल में चाकू मारकर की गई थी वर्षा की हत्या, एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Nov 2026, 4:34 PM IST

Balaghat Varsha Turkar Murder Case

air hostess varsha turkar murder case 13 lakh supari, मृतका वर्षा तुरकर उसका दोस्त नितेश और आरोपी पत्नी मोना अग्रवाल (Source-Patrika)

Balaghat Varsha Turkar Murder Case: महाराष्ट्र की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र के समीप महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट पर हुई एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक वर्षा के दोस्त नितेश की पत्नी ने 13 लाख रुपये में वर्षा की हत्या की सुपारी दी थी।

14 सितंबर को हुई थी हत्या

मृतका वर्षा तुरकर निवासी धानोरी जिला पुणे, दिवाली की छुट्टियों में अपने मायके किन्ही खैरलांजी जिला बालाघाट आई हुई थी। 14 नवंबर 2026 को वह गोंदिया निवासी अपने मित्र नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा गई थी। वहां से लौटते समय दोनों बोंडरानी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप जंगल में रुके थे। शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच बाइक से पहुंचे तीन अज्ञात हमलावरों ने वर्षा पर चाकू से पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर दवनीवाड़ा पुलिस ने 15 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने खंगाले 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

स्थानीय अपराध शाखा ने छह अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने पिछले चार दिनों में घटना स्थल से तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया तक के मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। तीन संदिग्ध युवक नितेश अग्रवाल की कार का पीछा करते दिखाई दिए। 19 नवंबर को पुलिस ने गोंदिया के मुरी क्षेत्र से इमरान करीम शेख (26) निवासी संजयनगर मुरी को हिरासत में लिया। उससे गहन पूछताछ करने पर इस हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ।

पति के प्रेम संबंध से परेशान थी पत्नी मोना

पुलिस के अनुसार नितेश अग्रवाल और वर्षा तुरकर के बीच प्रेम संबंध होने से नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल परेशान थी। उसने अपने घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर की मदद से वर्षा की हत्या की साजिश रची। कुणाल ने अपराधी शाहरुख पठान से संपर्क किया और वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपए की सुपारी तय की। इसके बाद शाहरुख पठान ने अपने परिचित मुरी निवासी इमरान करीम शेख, नलेन उर्फ नायलान शेख (24) और क्रिश राऊत (19) को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में नलेन उर्फ नायलान शेख और क्रिश फरार है। पुलिस के मुताबिक नितेश की पत्नी मोना ने कार की जीपीएस लोकेशन के आधार पर सुपारी किलर्स को लोकेशन बताई थी।