17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 लाख के लिए मौत का खेल! बालाघाट में हुए एयर होस्टेस वर्षा हत्याकांड की सनसनीखेज परतें खुलीं

Varsha Turkar Murder Case : नागपुर में 60 लाख में बिका था प्लॉट, 20 लाख देने के बाद रकम वापसी को लेकर तनाव बढ़ा था। नितेश की लूट और हादसे की कहानी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Nov 2026, 7:51 PM IST

Varsha Turkar Murder Case

जांच में जुटी पुलिस, मृतका की जीवित अवस्था की तस्वीर (फोटो सोर्स: Patrika File)

Balaghat News : 60 लाख रुपए का प्लॉट, 20 लाख का कथित लेनदेन और फिर खून से सनी वर्षा तूरकर की लाश! मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हालही में हुई एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड के में अब पैसों के विवाद की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बनाकर रख दिया है। पति समर सैय्यद के आरोपों के मुताबिक, वर्षा ने नागपुर में प्लॉट बेचकर मिली रकम में से करीब 20 लाख रुपए अपने पुराने कॉलेज मित्र नितेश अग्रवाल को कारोबार के लिए दिए थे। रकम वापस मांगने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था।

घूमने के बहाने ले गया, आई मौत की खबर

14 नवंबर को नितेश खैरलांजी स्थित वर्षा की बहन की दुकान पर पहुंचा। वहां से वो वर्षा को घूमने के बहाने महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी किनारे ले गया। कुछ देर बाद उसी ने फोन कर लूटपाट और चाकू से हमले की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वर्षा खून से लथपथ पड़ी दिखाई दी थी। आनन फानन में घर के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

लूट का दावा… पर गहने सलामत!

नितेश की कहानी पर सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब वर्षा की सोने की चेन, अंगूठी और कानों के बाले सुरक्षित मिले। शरीर पर चाकू के तीन गहरे घाव थे। अस्पताल में पहले दुर्घटना और फिर लूटपाट की बात सामने आने से आरोपी के बयानों पर संदेह गहरा गया। आखिर जब गहने छीने ही नहीं गए तो लूटपाट की कहानी क्यों सुनाई गई?

20 लाख का हिसाब या हत्या की वजह?

पति का आरोप है कि रकम वापसी को लेकर नितेश और वर्षा के बीच तनाव था। परिजनों ने आरोपी के कथित राजनीतिक रसूख को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। अब पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल है कि क्या 20 लाख रुपए का विवाद इस खौफनाक वारदात की वजह बना या इसके पीछे कोई और साजिश थी?

ढाई साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया

एक ओर वर्षा की हत्या के पीछे की गुत्थी उलझी हुई है तो दूसरी ओर उनकी महज ढाई साल की बेटी ईशानी मां के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गई। परिवार की मांग है कि, हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले।