17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sidhi : जिस पिता की गोद में खेली 6 साल की मासूम, उसी ने छीन ली जिंदगी… मां अस्पताल में लड़ रही मौत से जंग

Husband Attacks : रामपुर नैकिन में पति ने पत्नी और 6 साल की मासूम बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल। आरोपी पति उमेश केवट को पुलिस ने हिरासत में लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Nov 2026, 1:44 PM IST

Husband Attacks

घटना के बाद अस्पताल के बाहर बैठा परिवार (फोटो सोर्स: Patrika)

Sidhi News :मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्तों को तार - तार कर झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और महज 6 साल की मासूम बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पत्नी के मुंह में चाकू डालकर उसे गंभीर रूप से घायल किया। जान बचाने के लिए जब पत्नी वहां से भागी तो उसने अपनी ही मासूम बेटी का गला रेत दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां अब उसी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।

बताया जा रहा है कि, पूरा मामला सीधी जिले के अंतर्गत आने वाले रामपुर नैकिन थाना इलाके के ममदर गांव का है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पति उमेश केवट निवासी बदवार, थाना गुढ़, जिला रीवा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को अपने ससुराल पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, जिसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसपर भी उसने बस न करते हुए पत्नी पर चाकू से हमला शुरू कर दिया।

उपचार के दौरान बच्ची की मौत, मां गंभीर

अचानक हुए इस हमले से घबराकर जब वो किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली, लेकिन आरोपी का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ। उसने अपनी 6 साल की मासूम बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने अपने आप पर भी वार कर खुद को घायल कर लिया।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल मां और बेटी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मां का इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति उमेश केवट को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस वारदात के बाद महिला के परिवार में मातम पसरा हुआ है।