16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vidisha : ‘दुष्कर्मी का एनकाउंटर करो’… प्रदर्शन के 2 घंटे बाद मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Action : विदिशा में छठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी के घर के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया गया। एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर शहर के लोगों ने दो घंटे पहले प्रदर्शन किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Nov 2026, 4:36 PM IST

Bulldozer Action

दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर (फोटो सोर्स: patrika)

Vidisha News :मध्य प्रदेश के विदिशा में 6वीं कक्षा की मासूम छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर मकान का अवैध निर्माण जमीदोज कर दिया है। आपको बता दें कि, इस मामले में सैकड़ों की तादाद में शहरवासी सोमवार सुबह से ही प्रदर्शन करते हुए आरोपी का एनाउंटर करने के साथ - साथ उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शहर में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसी के चलते सोमवार को शहर के लोगों ने ईदगाह चौराहे पर प्रदर्शन कर आरोपी का एनकाउंटर करने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। लोगों के साथ प्रदर्शन में विदिशा विधायक मुकेश टंडन भी शामिल हुए थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया था। हालांकि, प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के दो घंटों के भीतर ही आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरु हो गई है।

SDM ने दिया था कार्रवाई का आश्वासन

आपको बता दें कि, प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक मुकेश टंडन ने कहा था कि, आरोपी ने अपने मकान का टैक्स जमा नहीं किया है। साथ ही, अवैध निर्माण भी कर रखा है। ऐसे में उसके घर पर बुलडोजर चलाना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की थी, जिसपर विदिशा एसडीएम मनीष जैन ने आश्वासन दिया था। एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी मांगे सुनी थी, साथ ही कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, जिसपर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। हालांकि, परदर्शनकारियों ने एसडीएम से कहा था कि, अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो अगली बार सड़कों पर उतरकर कड़ा प्रदर्शन करेंगे।

65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि, कोतवाली थाना इलाके में 6वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे थे और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने इस बेहद संगीन मामले में 65 वर्षीय आरोपी चांद उर्फ चंदू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल, पुलिस भी इस मामले की कारर्वाई में जुटी हुई है।