11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदिशा में हादसों का खतरा बनी पुलिया, सुबह-सुबह अनियंत्रित होकर पलटी बस, बाल-बाल बचे 3 लोग

Road accident: विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में बस पुलिया पर पलट गई, लेकिन चालक सहित तीनों सवार सुरक्षित बच गए। पहले भी इस पुलिया पर कई हादसे हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 11 Nov 2026, 11:37 AM IST

पुलिया पर पलटी बस (Photo Source - Patrika)

पुलिया पर पलटी बस (Photo Source - Patrika)

Vidisha news: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से बुधवार को सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलट गई। हादसे के समय बस में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और तीनों सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक जिले के लटेरी क्षेत्र में शमशाबाद रोड पर नसीम नगर के पास सुबह-सुबह अचानक से एक बस पलट गई। घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।

आसपास के लोगों ने जानकारी दी है कि बस शमशाबाद रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान नसीम नगर के पास पुलिया पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और बस में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिया पर बस पलटने की घटना के बाद सड़क से गुजरने वाले लोग भी रुक गए। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तीनों सवारों के सुरक्षित होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

हो सकता था बड़ा हादसा

घटना के तुरंत बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने बस को देखकर आशंका जताई कि यदि दुर्घटना के समय बस में अधिक यात्री सवार होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पुलिया पर बस पलटने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को घटनास्थल के पास से सावधानीपूर्वक निकलना पड़ा। लोगों ने बताया कि सुबह के समय इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में बस का अचानक पलटना बड़ा हादसा बन सकता था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस चालक का वाहन से नियंत्रण कैसे छूटा। आशंका है कि तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

पहले भी हो चुके है हादसे

ये भी जानकारी मिली है कि पहले भी इस पुलिया पर कई वाहन अनियत्रिंत होकर पलट चुके है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगातार एक के बाद एक हादसे होने के बाद जनहानि नहीं हुई है लेकिन आगे भी यही चलता रहा है तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।