10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदिशा में 52 लाख का गांजा पकड़ाया, घर के सामने फिल्मी अंदाज में छिपा रखा था नशे का जखीरा

Vidisha Police Action : विदिशा में 52 लाख रुपए का 104 किलो गांजा जब्त किया गया है। साथ ही, पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। घर के सामने बनी सार में गांजे का जखीरा छिपा रखा था। अवैध कारोबार के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 4:22 PM IST

Vidisha Police Action

52 लाख कीमत का 104 किलो गांजा जब्त (फोटो सोर्स: Patrika)

Vidisha News :मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले की करारिया चौराहा पुलिस ने ग्राम ब्योची में दबिश देकर 104.14 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घर के सामने सार में छिपाकर रखा था गांजा

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, करारिया चौराहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम ब्योची में एक शख्स अपने घर के सामने बनी सार में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखे हुआ है। सूचना में गांजे की अवैध तरीके से बिक्री और भंडारण की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना की पुष्टि करते हुए तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान घर के सामने बनी सार में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब गांजे का वजन कराया तो उसकी कुल मात्रा 104.14 किलोग्राम निकली। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे जब्त करने की कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय जितेंद्र पुत्र हल्के उर्फ भारत सिंह मीणा, निवासी ग्राम ब्योची को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 52 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

लाखों रुपए के गंजे और शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस बात की पतासाजी में जुटी है कि, आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से आया। इसके अलावा ये भी जांच की जा रही है कि, आरोपी अकेले ही इस अवैध कारोबार में शामिल था या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम कर रहा है।

और गिरफ्तारियां होने की संभावना

पुलिस गांजे की सप्लाई के स्रोत, संभावित खरीदारों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।