10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘किसान साल में सिर्फ 3 महीने काम करते हैं, बाकी 9 महीने…’, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर बवाल

MP Janardan Mishra : भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान से अन्नदाता नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा- किसान सिर्फ 3 महीने काम करता है, बाकी 9 महीने ताश खेलता है राजश्री और चोंगी (गांजा) लेता है। बयान सामने आने के बाद किसानो ने विरोध शुरु कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:40 PM IST

MP Janardan Mishra

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान (फोटो सोर्स: Patrika)

Rewa News : अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा के सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार विवाद का कारणों उनके द्वारा किसानों की कार्यशैली को लेकर की गई टिप्पणी है। इसी टिप्पणी को लेकर नाराज हुए किसानों ने भाजपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, मऊगंज जिले में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा भी शामिल हुए थे। यहां मंच से क्षेत्र को संबोधित करते हुए सांसद ने किसानों पर अजीब टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि, 'किसान साल में सिर्फ तीन महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश खेलने और राजश्री, बोतल और चौंगी (गांजा) जैसी चीजों में समय बिताते हैं।' सांसद के इसी बयान पर अब किसानों की नाराजगी सामने आने लगा है।

खेती-किसानी सिर्फ तीन महीने का काम नहीं

बीजेपी सांसद द्वारा की गई इस अजीब टिप्पणी के बाद कृषि प्रधान देश भारत में किसानों की मेहनत पर सवाल उठ रहे हैं। क्षत्रीय किसान राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि, खेती का काम सिर्फ बुवाई और फसल कटाई तक सीमित नहीं होता। किसान को खेत तैयार करने से लेकर बीज, खाद और सिंचाई की व्यवस्था करने तक कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। इसके बाद फसल की देखरेख, कीटों से बचाव और कटाई के दौरान भी लगातार मेहनत करनी होती है। कई फसलों की खेती में अलग-अलग मौसम के हिसाब से सालभर काम चलता रहता है। ऐसे में सांसद का बयान तर्कहीन और विशेष वर्ग को अपमानित करने वाला है।

लागत और मौसम की चुनौतियों से जूझता है किसान

उन्होंने आगे कहा कि, खेती के साथ-साथ किसानों के सामने कई तरह की गंभीर आर्थिक और प्राकृतिक चुनौतियां भी झेलनी पड़ती हैं। कभी बारिश फसल खराब करती है तो कभी सूखे और बेमौसम बारिश से नुकसान उठाना पड़ता है। खाद-बीज की बढ़ती कीमतें, सिंचाई का खर्च और उपज का उचित मूल्य न मिलना भी किसानों के सामने बड़ी समस्या है। ऐसे में किसान की दिनचर्या को सिर्फ 3 महीने की मेहनत मात्र बताना ये सांसद जी की किसान के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। फिलहाल, जनार्दन मिश्रा के इस बयान से किसान संगठनों के साथ-साथ सियासी गलियारों में भी चर्चाएं तेज होने लगी हैं।