10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘टैक्स हम भरें फिर सफाई भी खुद करें?’ बोलेरो में कचरा भरकर लाया युवक, चंदेरी नगर पालिका के गेट पर फैंक गया

Household Garbage : सिस्टम को आईना दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर से कचरा नहीं उठा तो युवक उसे अपनी बोलेरो में भरकर लाया और चंदेरी नगर पालिका के गेट पर फैंक गया। वीडियो में शख्स ने कचर फैकने की वजह भी बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 3:59 PM IST

Household Garbage

घर से कचरा न उठने पर युवक ने किया अनोखा विरोध (फोटो सोर्स: Patrika)

Ashoknagar News : त्यौहार के दिनों जब हर कोई साफ-सफाई में जुटा रहता है, तब सिस्टम की लापरवाही किसी नागरिक को किस कदर गुस्सा दिला सकती है, इसका एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के अंतर्गत आने वाले चंदेरी में सामने आया है। त्योहार के दिनों में घर से कचरा न उठने पर एक नाराज युवक ने अपना विरोध जताने के लिए घर का सारा कचरा अपनी बोलेरो गाड़ी में भरा और सीधे नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर फैंक दिया। ये हैरान कर देने वाली घटना दीपावली के दिन की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि, ये पूरा मामला चंदेरी शहर के पंचम नगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि, यहां रहने वाले वीर बुंदेला नाम के युवक के क्षेत्र में नगर पालिका का कचरा वाहन आया था, लेकिन वो उसके घर का कचरा उठाए बिना ही वहां से आगे निकल गया। इस अनदेखी से युवक इतना खफा हुआ कि, उसने खुद अपने घर का सारा कचरा अपनी बोलेरो कार में भरा और सीधे नगर पालिका कार्यालय लेकर पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने परिसर के मुख्य गेट के ठीक बाहर, जहां कचरा वाहन खड़ा था, उसी के सामने अपना पूरा कचरा पलट दिया। यही नहीं शख्स ने उसी स्थान पर खड़े होकर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वीडियो भी बना लिया। साथ ही, कचरा वाहन चालक पर कई आरोप भी लगाए।

वीडियो में व्वस्थाओं पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए है। सामने आए वीडियो में वीर बुंदेला नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। युवक का कहना है कि, वह नियमित रूप से टैक्स भरता है, इसके बावजूद भी कचरा वाहन उसके घर के बाहर दो मिनट भी नहीं रुकता। उसने सख्त लहजे में कहा कि, जब नागरिक समय पर टैक्स देते हैं तो नगर पालिका को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। घरों से कचरा उठाना और गलियों की सफाई करना नगर पालिका की ही जिम्मेदारी है।