17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विज्ञापन न देने पर भ्रष्टाचार की खबर छापने की धमकी, भोपाल में बैठकर महाराष्ट्र में होती थी ब्लैकमेलिंग, 5 गिरफ्तार

Maharashtra Police Raid : हर्षवर्धन नगर में अखबार की आड़ में कथित ब्लैकमेलिंग के कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र के सरपंचों और विधायकों से विज्ञापन के नाम पर वसूली का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस ने मास्टरमाइंड महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:22 PM IST

Maharashtra Police Raid

पुलिस ने अखबार के कार्यालय पहुंचकर की गिरफ्तारी (फोटो सोर्स: Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रिहायशी इलाके हर्षवर्धन नगर में अखबार की आड़ में ब्लैकमेलिंग के खेल का भांडाफोड़ हुआ है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने अखबार की आड़ में चलाए जा रहे ब्लैकमेलिंग के कॉल सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ये कार्रवाई एक दिन पहले की गई है, लेकिन आज मंगलवार को पुलिस द्वारा इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल पहुंचा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, दैनिक श्रेष्ठ नाम से शहर में अखबार चलाया जा रहा था। ब्लैकमेलिंग की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस द्वारा अखबार के दफ्तर पर दबिश दी गई। आरोप है कि, अखबार की आड़ में आरोपियों द्वारा कथित फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था और इस कॉल सेंटर के जरिए खासतौर पर महाराष्ट्र के सरपंचों, विधायकों और पंचायत सचिवों को फोन कर विज्ञापन के नाम पर मोटी रकम देने का दबाव बनाया जाता था। साथ ही, विज्ञापन के नाम पर वसूली की रकम न देने पर भ्रष्टाचार समेत अन्य कई तरह के आरोप लगाकर खबर छापने की धमकी दी जाती थी।

महाराष्ट्र के सीएम तक पहुंची बात

इस तरह की ब्लैकमेलिंग की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक भी पहुंची, जिसके बाद एक्टिव हुई महाराष्ट्र पुलिस ने भोपाल स्थित कार्यालय पर छापामार कार्रवाई कर कार्यालय से कई संदिगध दस्तावेज और रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं। साथ ही, इस पूरे खेल की कथित मास्टरमाइंड महिला समेत चार अन्य युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस मामले में महाराष्ट्र से भोपाल तक फैले कथित वसूली के नेटवर्क की जांच कर रही है।

करोड़ों की कथित वसूली की जांच जारी

वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को पुलिस ने महिला समेत हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को इस मामले में करोड़ों रुपए की कथित वसूली का संदेह है। फिलहाल, महाराष्ट्र पुलिस इस पूरे नेटवर्क और करोड़ों की कथित ठगी की जांच में जुटी हुई है।