17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरी बहन का प्लानिंग से हुआ मर्डर…’, बालाघाट में एयर होस्टेस वर्षा केस में परिवार का बड़ा खुलासा

Air Hostess Murder: बालाघाट में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की मौत के मामले में परिवार ने परिचित नितेश अग्रवाल पर प्लानिंग के तहत हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 17 Nov 2026, 1:03 PM IST

Balaghat Air Hostess Murder, मृतका वर्षा की जीवित अवस्था की तस्वीर, घटनास्थल पर पुलिस (Source-Patrika)

Balaghat Air Hostess Murder, मृतका वर्षा की जीवित अवस्था की तस्वीर, घटनास्थल पर पुलिस (Source-Patrika)

Balaghat Air Hostess Murder: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। हालांकि वर्षा की मौत के बाद से मायके में मातम छाया हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि हमें नहीं पता था कि दिवाली के त्योहार में घर आई बेटी हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी। सूचना ये भी मिली है कि वर्षा के परिवार वाले पुलिस की जांच से खुश नहीं है। परिवार ने वर्षा के साथ घूमने गए लड़के नितेश अग्रवाल को ही पूरी घटना का आरोपी बनाया है। परिवार ने कई अन्य बड़े खुलासे भी किए है, जिनके आधार पर पलिस अब आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से वर्षा की मौत कि परिस्तिथियों की जांच की जा रही है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वर्षा के परिवार ने पुलिस को बताया कि पैसों के लिए नितेश ने ही उनकी बेटी के मारपीट भी की। पुलिस को बताया गया कि घटना के बाद जब वर्षा के जीजा उसको अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो नीतेश ने पुलिस को बताया था कि सड़क दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गई है। नीतेश ने पुलिस को ये भी बताया कि कुछ बदमाशों ने वर्षा पर बुरी तरह से अटैक किया बाद में पैसों के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि वर्षा के शरीर पर लगे घाव साफ इशारा कर रहे हैं कि मर्डर किसी एक व्यक्ति ने ही किया था।

प्लानिंग के तहत मारा गया

वर्षा के भाई राजेश का कहना है कि मेरी बहन को पूरी प्लानिंग के तहत ही मारा गया। उसने आगे बताया मेरी बहन को नितेश से रुपए लेने थे। काफी लंबे समय से नितेश रुपए वापस नहीं दे रहा था। वर्षा के बार-बार रुपए मांगने से नितेश परेशान हो गया था। इसलिए उसने बहन को मारने की पूरी प्लानिंग की और घटना को अंजाम दिया।

ये था पूरा मामला

बता दें कि वर्षा पेशे से एयर होस्टेस थी और वर्ष 2024 में समर सैयद के साथ प्रेम विवाह करने के बाद पुणे में रह रही थी। उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है। दीपावली के अवसर पर वह अपनी बेटी के साथ मायके किन्ही आई हुई थी। इसी दौरान 14 नवंबर की शाम वह अपने परिचित नितेश अग्रवाल निवासी गोंदिया के साथ घूमने के लिए महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी तट पर पहुंची थी। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि शाम की यह सैर उसके जीवन की आखिरी यात्रा साबित होगी।