17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के जिस कार्तिक मेले जुटते थे लाखों श्रद्धालु, वो हो जाएगा बंद! ओंकारेश्वर की 50 साल पुरानी यात्रा पर भी संकट

Omkareshwar Kartik Mela: धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में 1975 से चली आ रही यात्रा और ऐतिहासिक कार्तिक मेले के अस्तित्व पर संकट है। मेला मैदान पर अतिक्रमण से जगह खत्म हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 17 Nov 2026, 12:13 PM IST

omkareshwar kartik mela

Omkareshwar Kartik Mela: ओंकारेश्वर की 50 साल पुरानी यात्रा पर भी संकट (फोटो सोर्स- Patrika Demo Pic)

Omkareshwar Kartik Mela: धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर की पहचान भगवान ज्योतिर्लिंग, मां नर्मदा और सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं से है, वहां 1975 से चली आ रही नर्मदा लघु पंचकोशी यात्रा और ऐतिहासिक कार्तिक मेले के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े होने लगे है। पंचकोशी यात्रा निमाड़ की सबसे बड़ी पदयात्राओं में शामिल हो चुकी है, जिसमें निमाड़-मालवा के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन से जुड़ा प्रशासनिक समन्वय इतना कमजोर है कि संचालक मंडल के अनुसार पिछले चार-पांच वर्षों से प्रशासन ने पंचकोशी यात्रा की बैठक तक नहीं बुलाई।

पंचकोशी यात्रा के संचालक मंडल के आचार्य पं. विवेक मुरलीधर दुबे राजगुरु ने बताया कि यात्रा के प्रणेता पद्मश्री पुरातत्वविद् प्रो. विष्णु श्रीधर वाकणकर, प्रो. नीलकंठ रघुनाथराव भावे, प्रो. रविंद्र चोरे, प्रेमनारायण परमार तथा शिक्षाविद् मुरलीधर दुबे राजगुरु जैसे आधार स्तंभ रहे हैं। ये सभी अब ब्रह्मलीन हो चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई धार्मिक परंपरा आज भी जारी है। संचालक मंडल के अनुसार प्रतिवर्ष कलेक्टर, एसडीएम पुनासा, तहसीलदार ओंकारेश्वर, थाना प्रभारी और नगर परिषद को यात्रा की जानकारी दी जाती है। इसके बावजूद चार-पांच वर्षों से प्रशासनिक बैठक नहीं होना सीधे तौर पर प्रशासन और आयोजन व्यवस्था के बीच समन्वय पर सवाल खड़ा करता है।

कार्तिक मेला था ओंकारेश्वर की पहचान, अब जमीन ही नहीं बची

पंचकोशी यात्रा के साथ ओंकारेश्वर का कार्तिक मेला भी धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। देवउठनी ग्यारस से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले मेले में खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, उज्जैन सहित आसपास के जिलों से हजारों लोग पहुंचते रहे हैं। मेले में दुकानों को नगर परिषद द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाते थे। कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से आतिशबाजी होती थी। अब तस्वीर बदल गई है मेला मैदान की जमीन पर जगह-जगह अतिक्रमण, दुकानें और कॉलोनियां विकसित हो गई। जिस स्थान को आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक मेले के रूप में संरक्षित किया जा सकता था, वह धीरे-धीरे दूसरे उपयोग में चला गया।

समय रहते नहीं संभाला तो परंपरा सिर्फ इतिहास में रह जाएगी

संचालक मंडल का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते मेला क्षेत्र को चिह्नित कर संरक्षित करता और उसके लिए दीर्घकालीन योजना बनाता, तो आज कार्तिक मेला अपने पुराने स्वरूप और पारंपरिक स्थान पर आयोजित हो सकता था। अब स्थिति यह है कि मेले के लिए जगह तलाशना भी चुनौती बन गया है।

सीएमओ ने भी साफ कर दिया-झूले लगाने की जगह नहीं

नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी के अनुसार मेला लगाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। झूले लगाने के लिए भी स्थान नहीं बथा है। गजानंद आश्रम के सामने ही सीमित क्षेत्र में कुछ दुकानें लगाई जा सकती है।