17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के बड़े श्रीराम मंदिर का बिना अनुमति खुला शाही खजाना तो याद आई पिछली चोरियां, 56 साल में 5 बार चोरी हो चूका सोना

Ram Raja Temple Treasure Theft: ओरछा स्थित राम राजा मंदिर में शाही खजाने को लेकर विवाद के बीच पुरानी चोरियां भी चर्चा में हैं। 56 साल बाद भी इनका खुलासा नहीं हुआ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 17 Nov 2026, 9:37 AM IST

orchha ram raja temple treasure theft

Ram Raja Temple Treasure Theft: 56 साल में 5 बार चोरी हो चूका सोना जिसका अबतक नहीं मिला सुराग (फोटो सोर्स- Patrika)

Orchha Ram Raja Temple Treasure Theft: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित धार्मिक शहर ओरछा के विश्व प्रसिद्ध राम राजा मंदिर में बिना आमसूचना और नियमों का पालन किए बगैर खोले गए शाही खजाने का विवाद आमजन के लिए पीढ़ा का विषय बन गया है तो इसने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। ऐसे में एक बार फिर से ओरछा के मंदिरों में हुई पुरानी चोरियों की चर्चाएं भी अब होने लगी हैं। ओरछा में 56 साल पहले हुई चोरियों में आश्चर्यजनक बात यह है कि आज तक किसी का खुलासा नहीं हुआ है, जबकि यह मामले राजनीतिक हल्कों तक में चर्चा और चुनाव परिणामों को प्रभावित करने वाले साबित हुए हैं।

ओरछा में हुई चोरियों पर नजर डाले तो यहां पर सबसे पहली चोरी 1970 के दशक में बताई जाती है। इतिहास के जानकार पुष्पेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि भगवान के ओरछा आगमन पर महाराज वीर सिंह जूदेव प्रथम ने चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कराया था। इसका निर्माण पूर्ण होने पर सन 1606 में इसके शिखर पर सवा मन (50 किलो) सोने का कलश चढ़ाया गया था।

प्रशासन की लापरवाही… 24 आभूषण के मामले में पेश नहीं हुई चार्जशीट

वर्ष 2017 में भी हुई रिकार्ड की जांच में मंदिर के खजाने से 24 आभूषण सहित अन्य वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थी। उस मामले में प्रशासन ने तत्काली मंदिर के लिपिक मुन्ना तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस 9 साल में न तो जांच पूरी कर सकी और न ही न्यायालय में जार्चशीट दाखिल की गई। इसका लाभ मुन्ना तिवारी को मिला और न्यायालय ने इस मामले को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी सबसे अधिक लापरवाही प्रशासन की थी क्योकि प्रशासन के पास ही मंदिर का पूरा प्रबंध था और मुन्ना तिवारी अपने हिसाब से यहां का संचालन करता रहा। ऐसे में यदि मामला कोर्ट में जाता तो सभी की जिम्मेदारी तय की जाती और प्रशासन तक भी इसके दाग पहुंचते। यही वहज है कि यह मामला ठंडे में बस्ते में डाल दिया।

नथ चोरी बना था राजनीतिक मुद्दा

इसके बाद यहां पर माता सीता की नथ चोरी का मामला भी सामने आया था। इसे लेकर तो जिले में चुनावी मुद्दा बनाया गया था और खूब नारेबाजी भी हुई थी। उस समय के लोग बताते है कि इसका परिणाम भी चुनाव में देखने को मिला था। हालांकि यह मुद्दा भी दब कर रह गया और कार्रवाई नहीं हुई।

कब-कब हुई कलश चोरी?

इस कलश पर चोरी की नजर लगी तो अगस्त 1970 से नवंबर 1970 के बीच में यह पूरा कलश चोरी कर लिया गया। वह बताते है कि कलश की सबसे पहली चोरी 18-19 अगस्त 1970, दूसरी चोरी 12-13 सितंबर 1970, तीसरी चोरी 22-23 सितंबर 1970. चौथी चोरी 13-14 अक्टूबर 1970 एवं अंतिम चोरी 5-6 नवंबर 1970 को करके इसे पूरी तरह से उतार लिया गया। इस बड़ी चोरी को भी दबा दिया गया और सरकार द्वारा इसका खुलासा करने किसी प्रकार से प्रयास नहीं किया गया। उस समय भी राजनीतिक दबाव के चलते चोरी के खुलासे को लेकर किसी प्रकार से प्रयास नहीं किया गया।

एक्सपर्ट व्यूः बनाया जाए डिजिटल रिकार्ड किया जाए सार्वजनिक

श्रीराम राजा मंदिर के तमाम लेन-देन को सार्वजनिक करने के लिए हाल ही में ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है। पिछले चार सालों से इसका लेन-देन अब कोई भी मंदिर की वेबसाइट पर देख सकता है। इसी प्रकार प्रशासन को इसे राजशाही दौर के खजाने का भी डिजीटल रिकार्ड तैयार कराना चाहिए। उस समय के बेशकीमती जेवरात की बेहतरीन फोटो, उसका वजन, उसकी धातु हर चीज की जानकारी डिजीटल कराकर सार्वजनिक कर देनी चाहिए। मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और श्रीराम राजा के मंदिर में ऐसा कुछ नही जिसे गुप्त रखना जरूरी हो। लोगों के विश्वास, उनकी आस्था के लिए मंदिर का हर रिकार्ड जितना सार्वजनिक होगा, उतना अच्छा होगा। इस बार प्रशासन मंदिर के शाही खजाने के सत्यापन के साथ ही इसका डिजीटलाइलेशन भी करे तो बेहतर होगा।- पुष्पेंद्र सिंह चौहान, इतिहासकार