5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकमगढ़ में 8 गंभीर मामलों में आरोपी को भाजयुमो ने बड़े कार्यक्रम का प्रभारी, जिलाध्यक्ष बोले- हमें पता नहीं था

Tikamgarh Seva Jyoti Abhiyan: 8 गंभीर मामलों में आरोपी राहुल ठाकुर Rahul Thakur Lidhora) को पीएम के बर्थडे से जुड़े कार्यक्रम का प्रभारी बनाने के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष बोले एक बैठक के लिए बनाए है प्रभारी। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी।
2 min read
Google source verification
tikamgarh seva jyoti abhiyaan rahul thakur lidhora controversy

Seva Jyoti Abhiyan: 8 गंभीर मामलों में आरोपी राहुल ठाकुर को भाजयुमो ने बड़े कार्यक्रम का प्रभारी (फोटो सोर्स- Rahul Thakur Lidhora Facebook)

Tikamgarh Rahul Thakur Lidhora Controversy: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी और उसकी युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन्ही कार्यक्रमों में से एक नाम सेवा ज्योति अभियान (Seva Jyoti Abhiyan) का है। अब इसी कार्य्रकम के लिए बनाए गए प्रभारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। युवा मोर्चा द्वारा सावरकर मंडल के लिए जो प्रभारी बनाए गए है वह 8 गंभीर मामलो में आरोपी है।

8 गंभीर मामलो में आरोपी को बना दिया पीएम से जुड़े कार्यक्रम का प्रभारी!

युवा मोर्चा ने राहुल ठाकुर को प्रभारी बना दिया जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज है तो इतने ही बार उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा ज्योति अभियान के लिए बनाए गए प्रभारियों की सूची अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सांझा की है। इसमें 16 मंडलों में दो-दो प्रभारी बनाए गए है। सावरकर मंडल के लिए मोर्चा ने सुभशेषा के साथ ही राहुल ठाकुर लिधोरा को प्रभारी बनाया गया है।

राहुल ठाकुर के खिलाफ इन मामलो में केस दर्ज

इसमें राहुल ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट के तहत कुल 8 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इतने ही मामलों में उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। मारपीट और फायरिंग करते हुए इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए है। जैसे ही युवा मोर्चा ने यह सूची सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाली तो लोगों ने चर्चा शुरू कर दी।

राहुल बोले- यह पुराने मामले, शिकायत करने वाले मुझसे बड़े अपराधी

इस मामले में राहुल ठाकुर का कहना है कि यह सब पुराने मामले हैं। जो मेरी शिकायत कर रहे हैं, उनके ऊपर तो मुझसे भी ज्यादा 10-12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने मुझ पर कांग्रेसी होने का ठप्पा लगा दिया था। विदित हो कि राहुल ठाकुर की कई बार सोशल मीडिया पर भी हथियारों के साथ फोटो शेयर की गई है। वहीं युवा मोर्चा ने इस सूची को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा के सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, भाजयुमो मध्य प्रदेश के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत को टैग की है।

यह केवल एक बैठक के प्रभारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष संकल्प जैन ने बताया कि यह किसी मंडल के प्रभारी की सूची नहीं है। सेवा ज्योति अभियान के लिए आयोजित एक बैठक के लिए प्रभारी बनाए गए है। मुझे यह जानकारी नहीं थी, इन्हें छोड़ दिया जाएगा।