4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन रहेगा अध्यक्ष और किसे छोड़नी होगी कुर्सी? जेरोन में 7800 मतदाता कर रहे फैसला

Jeron Nagar Parishad Voting : निवाड़ी जिले की जेरोन नगर परिषद में अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान जारी है। 15 वार्डों के 7,800 मतदाता 'भरी' या 'खाली' कुर्सी के चुनाव चिन्ह पर वोटिंग कर अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:17 PM IST

Jeron Nagar Parishad Voting

जेरोन में मतदान जारी (फोटो सोर्स: Wikipedia)

Niwari News :मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से अलग होकर बने निवाड़ी की जेरोन नगर परिषद में आज अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। मौजूदा अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद आज मतदान चल रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान प्रक्रिया चल रही है।

आपको बता दें कि, मौजूदा अध्यक्ष के खिलाफ कुल 12 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर आज नगर के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान के शुरुआती घंटों में रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर रही, लेकिन दोपहर 01 बजे तक करीब 38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है।

शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा मतदान

प्रशासन द्वारा इस पूरी मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में कुल 15 मतदान केंद्र बने हैं। इन मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बृजेश खरे के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और अब तक किसी भी अप्रिय स्थिति या विवाद की सूचना नहीं मिली है।

'भरी' और 'खाली' कुर्सी के चुनाव चिन्ह पर डाले जा रहे वोट

चुनाव की सबसे दिलचस्प बात इसमें इस्तेमाल किए जा रहे चुनाव चिन्ह हैं, जहां मतदाताओं के लिए दो अनोखे विकल्प तय किए गए हैं। इसमें पहला 'भरी हुई कुर्सी' है। ये मौजूदा अध्यक्ष को उनके पद पर बनाए रखने के समर्थन के रूप में है। वहीं, दूसरा चुनाव चिन्ह 'खाली कुर्सी' है। ये चिन्ह अध्यक्ष को उनके पद से हटाने के पक्ष में वोट करने के लिए दर्शाई गई है।

7800 मतदाता कर रहे फैसला

जेरोन नगर परिषद क्षेत्र में कुल 7800 मतदाता हैं, जिनमें 4,032 पुरुष और 3,768 महिला मतदाता शामिल हैं। हालांकि, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने करीब 7700 मतदाताओं के शामिल होने का अनुमान जताया है। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान संपन्न होने के बाद अंतिम और स्पष्ट आंकड़े जारी होंगे। अधिकारियों ने इस चुनाव में 60 से 70 फीसदी तक कुल मतदान होने की संभावना जताई है।

मतदान के बाद होगा अध्यक्ष का फैसला

फिलहाल मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और अब सभी की निगाहें मतदान के अंतिम आंकड़ों और आने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा कि कुसुम मातादीन पस्तोर अध्यक्ष पद पर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब होती हैं या यह कुर्सी किसी और के हाथ जाएगी।