3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore Crime : खाते में 5 करोड़ देख खुश हो गया व्यापारी, विड्रॉल करते ही उड़ गए खुद के 22.50 लाख

Cyber Fraud : फर्जी शेयर एप का मायाजाल, मुनाफे के लालच में आकर व्यापारी के 22.50 लाख डूबे। एप के खाते में खाते में दिखाए फर्जी 5 करोड़ रुपए। ढाई महीने तक आरटीजीएस, यूपीआई और एनईएफटी से जमा करवाई रकम। विड्रॉल नहीं हुआ तो खुला साइबर ठगी का राज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Nov 2026, 9:13 PM IST

Cyber Fraud

व्यापारी से 22.50 लाख का साइबर फ्रॉड (फोटो सोर्स: ANI)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में करोड़ों रुपए कमाने का लालच देकर जालसाजों ने एक व्यापारी को 22 लाख 50 हजार रुपए की चपत लगा दी है।

साइबर ठगों ने यश सिक्युरिटी नाम से एक फर्जी एप तैयार कर व्यापारी को निवेश के जाल में फंसाया। ढाई महीने तक अलग-अलग किश्तों में आरटीजीएस, यूपीआई और एनईएफटी के जरिए रकम जमा करवाई जाती रही। इस दौरान एप पर निवेश की वैल्यू लगातार बढ़ती दिखाई गई और व्यापारी के खाते में 5 करोड़ 1 लाख 88 हजार रुपए का मुनाफा दिखाई देने लगा। करोड़ों रुपए का रिटर्न देखकर व्यापारी को भरोसा हो गया कि, उसका निवेश कई गुना बढ़ चुका है। लेकिन, जब इतनी बड़ी रकम निकालने के लिए विड्रॉल किया तो न पैसा मिला और न ही कोई जवाब। तब पता चला कि, एप पर दिख रहा करोड़ों का मुनाफा महज छलावा था और उसकी दी हुई पूरी रकम भी ठगी जा चुकी है। शिकायत पर महू पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रोकर बनकर किया संपर्क

पुलिस के अनुसार, धारनाका में रहने वाले व्यापारी ड्रीमलैंड इलाके में स्पोट्र्स शॉप संचालित करते हैं। उनके साथ 10 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 के बीच धोखाधड़ी हुई। आरोपी ने खुद को इन्वेस्टमेंट ब्रोकर बताकर उनसे संपर्क किया और उनका भरोसा जीतकर यश सिक्युरिटी नाम से बनाए गए फर्जी एप पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया।

फर्जी एप पर कराया रजिस्ट्रेशन

इसके बाद शेयर बाजार में निवेश के जरिए बेहतर मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। व्यापारी ने आरोपी के कहने पर अलग-अलग किश्तों में आरटीजीएस, यूपीआई और एनईएफटी के माध्यम से कुल 22 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान एप पर निवेश की रकम बढ़ती हुई दिखाई जाती रही। कुछ समय बाद खाते में 5 करोड़ 1 लाख 88 हजार रुपए की वैल्यू प्रदर्शित होने लगी। व्यापारी को लगा कि, उसका निवेश कई गुना बढ़ गया है। जब उन्होंने ये रकम निकालने की कोशिश की तो विड्रॉल नहीं हुई। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

60 हजार रुपए होल्ड, बाकी रकम के ट्रांजेक्शन खंगाल रही पुलिस

शिकायत के आधार पर महू पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों में करीब 60 हजार रुपए होल्ड करवाए हैं। बाकी रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और वहां से किन माध्यमों से आगे भेजी गई, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ठगी के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

इंदौर

मध्य प्रदेश न्यूज़