1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस से पहले इंदौर में मिनी धनत्रयोदशी! 900 करोड़ का कारोबार, सराफा से ऑटोमोबाइल तक बाजार गुलजार

Ravi Pushya Nakshatra Shopping : रवि पुष्य नक्षत्र पर बाजार हुए गुलजार, सुबह से देर रात तक खरीदारों की रौनक रही परवान पर, कम वजनी आभूषणों पर रहा फोकस, 900 करोड़ की हुई इंदौर बाजार में धनवर्षा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2026, 6:20 PM IST

Ravi Pushya Nakshatra Shopping

पुष्य नक्षत्र पर बहीखाते की खरीदारी करते व्यापारी (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News : धनतेरस के पूर्व रवि पुष्य के महायोग के चलते रविवार को मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के सभी प्रमुख बाजारों में मिनी धनत्रयोदशी सा माहौल देखने को मिला। सुबह से शुरु हुआ खरीदारी का दौर रवि पुष्य में पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग के चलते पूरे दिन और रात तक बाजार में खरीदारों की रौनक परवान पर रही। इंदौर के बाजारों में करीब 900 करोड़ रुपए की धनवर्षा हुई। शहर के बीच बाजारों में कई जगह ट्रेफिक जाम की स्थिति रही।

युवा वर्ग की नई सोंच अनुसार, विश्व स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट, लैपटाप, गैजेट्स तो दूसरी तरफ दोपहिया वाहन, रेडिमेट कपड़ों की पूरी अंतरराष्ट्रीय शृंखला सूर्यनगरी के प्रमुख प्रतिष्ठानों में नजर आई। सरकारी कर्मचारियों के साथ किसान वर्ग भी खरीदारी के प्रति काफी उत्साहित नजर आए। सोना-चांदी के दामों में गिरावट से खरीदारों में उत्साह देखा गया। हालांकि, अभी भी भाव सामान्य उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति से भरा होने से कम वजन में हैवी डिजाइन ज्वेलरी को लेकर ज्वेलर्स पर फोकस किया। बहीखाते की शुभमुहूर्त में व्यापारियों ने खरीदी की। लोगों ने प्लेट, मकान और दुकानों के साथ जमीनों के सौदे किए।

बजट के अनुसार आभूषणों की खरीदी

पुष्य नक्षत्र कीमती व सभी तरह की धातुओं की वस्तुओं के लिए अति शुभ मंगलकारी होने के चलते लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोना-चांदी व डायमंड खरीदारी में इंदौर बाजार में करीब 250 कारोड़ व्यवसाय आंका गया। पिछले साल के मुकाबले सोना-चांदी की रेकॉर्ड भाव मिलने से लोगों ने अपने बजट के अनुसार कम वजन में हैवी डिजाइनिंग के अच्छे गहनों की खरीदारी की। व्यापारी बसंत सोनी ने बताया कि, दाम कितने ही क्यों न बढ़ जाए शादी-ब्याह में आभूषण तो जिसे खरीदना है, वो तो खरीदी करेगा ही।

बर्तन बाजार में भीड़

इंदौर बर्तन निर्माता विक्रेता संघ अध्यक्ष जीवन परीयानी के मुताबिक, बाजार में 30 फीसदी से अधिक ग्राहकी रही। आज सुबह से ही पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त पर ग्राहक दुकानों पर तांबा, पीतल, स्टील के बर्तनों के साथ ही फैंसी बर्तनों और ब्रांडेड बर्तनों खरीदी करने पहुंच रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी पुष्य नक्षत्र पर अच्छ खरीदी को देख धनतेरस पर भी व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। संस्था के अंतर्गत बर्तन की 300 दुकानें आती है। अनुमान है कि, बाजार में 8 से 10 करोड़ का व्यापार से शुरुआत हुई है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर: 200 करोड़ रफ्तार के नाम

रवि पुष्य नक्षत्र पर सपनों की गाड़ियों के प्रति हर साल की तरह अच्छा रुझान नजर आया। लोगों की पसंद में ई-व्हीकल रहे। शहर के शोरूमों से स्थानीय के साथ बाहर के लोगों ने भी गाड़ियों की खरीदारी की। इंदौर ऑटोमोबाइल एसोसिशन के उपाध्यक्ष आदित्य कासरीवाल ने बताया कि, इंदौर शहर के शोरूमों से करीब 2500 दुपहिया और 1000 से ज्यादा कारें बिकने की जानकारी मिली है। ज्यादातर कारें पहले बुक की जा चुकी थीं। आटोमोबाइल का कारोबार 200 करोड़ का माना जा रहा है। इस राशि में बड़ी हिस्सेदारी वित्तीय संस्थाओं के लोन की है।

इलैक्ट्रानिक व कंज्यूमर ड्यूरेबल: 50 से 70 करोड़

आनलाइन एजुकेशन के दौर के इलैक्ट्रानिक मार्केट में इस रवि पुष्य नक्षत्र पर लैपटाप और मोबाइल के प्रति अच्छा रुझान देखा गया। एलसीडी, एयरकंडीशनर के साथ अन्य तमाम घरेलू उपकरणों की भी जमकर खरीदारी हुई। एमटीएच कंपाउंड इलैक्ट्रानिक व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर जयवानी के अनुसार, इलैक्ट्रानिक उपकरणों में करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ। अन्य बाजार के कारोबारियों के अनुसार, मोबाइल, गैजेट्स और अन्य उपकरणों को जोड़ा जाए तो आंकड़ा 70 करोड़ तक पहुंच रहा है।

घरेलू सामान की खरीदारी

रवि पुष्य नक्षत्र पर महिलाओं ने घरेलू जरूरी सामग्री और साज-सजावट की वस्तुएं खरीदीं। खरीदारी के शुभ मुहूर्त के चलते सुबह से ही बाजार में चहल पहल शुरु हो गई। महिलाओं-बच्चों के साथ युवा वर्ग में भी खरीदारी के प्रति खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में मिट्टी से निर्मित दीपक, मूर्तियां, मोम से बने दीपक, पूजन सामग्री, गृह उपयोगी वस्तुएं, साज सजावट सामग्री भी जमकर खरीदे। सजावट कारोबारी प्रेम चंदेल ने बताया कि, दिवाली के लिए लोगों ने घर पर मोती का बंदरबाद, हार व अन्य प्रमुख सामाग्री की खरीदी की। बाजार मांग के मुकाबले करीब 15 करोड़ का कारोबार आंका गया।

रिटेल का काऊंटर पर खूब बिके ड्रॉयफ्रूट

किराना बाजार रवि पुष्य नक्षत्र के मौके पर रिटेल काऊंटरों पर जोरदार भीड़ रही। पिछले साल के मुकाबले ड्रायफ्रूट के भाव 15 से 20 फीसदी कम होने से खरीदी में 20 फीसदी का उछाल आया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल बताया कि, बाजार में रवि पुष्य नक्षत्र पर उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने किराना वस्तुओं की जमकर खरीदी की। बाजार में करीब 8 से 10 करोड़ का कारोबार हुआ। 

उत्साहजनक कारोबार

इंदौर रिटेल गारमेंट में रवि पुष्य नक्षत्र पर उत्साह जनक कारोबार हुआ। रिटेल गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि, आनलाईन को छोड़ परंपरागत बाजारों से खरीदी का रुझान उम्मीद से कई बेहतर रहा। बाजार में जोरदार खरीदी रही। हमारें 600 सदस्य के मुताबिक, करीब 15 कारोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।

मुहूर्त में बहीखाते लेने पहुंचे व्यापारी

पुष्य नक्षत्र के अवसर पर रविवार को बाजार गुलजार रहा। शुभ मुहूर्त में व्यापारियों द्वारा बहीखाता, कलम, दवात आदि की खरीदी की। इसके लिए व्यापारियों ने परंपरागत वेषभूषा धारण कर रखी थी, सिर पर टोपी, साफा और कुर्ते पयजामे में सिर पर बहीखाता रखकर अपनी दुकानों पर पहुंचे। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर इंदौर के बाजारों जैसे सराफा बाजार, मारोठिया, कपड़ा बाजार, बजाज खाना चौक आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।   

किस बाजार में कितना व्यापार

बाजार----------आंकड़े
-सराफा----------250
-आटोमोबाईल--200
-रियल स्टेट----200
-इलेक्ट्रानिक----70
-बर्तन------------10
-कपड़ा-----------50
-किराना---------10
-सजावट--------10
-अन्य-----------100