श्री जागृति महिला मंडल की सदस्य भावना आहलूवालिया, रचना गुप्ता, दीप्ति शर्मा, प्रभा खुराना और साक्षी दुआ समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, महोत्सव में महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा श्रवण और पूजन कर पर्व को मनाया। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'कौन बनेगी श्रीमती करवा चौथ' प्रतियोगिता रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक गीत - संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।