29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोलह श्रृंगार, पूजा की थाली और सुहाग का आशीर्वाद… रतलाम में दिखी करवा चौथ की खास रौनक

Karwa Chauth Celebration : अंबे माता मंदिर में पंजाबी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाया। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2026, 7:55 PM IST

Karwa Chauth Celebration

सामूहिक करवा चौथ पूजन का दृष्य (फोटो सोर्स: Patrika)

Ratlam News :मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के शास्त्री नगर इलाके में स्थित अंबे माता मंदिर में गुरुवार को पंजाबी समाज की विवाहित महिलाओं की ओर से सामूहिक करवा चौथ पूजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजन कार्यक्रम में में शामिल हुईं।

शास्त्री नगर स्थित अंबे माता मंदिर में पंजाबी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस दौरान दर्जनों सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

विधि विधान से की पूजा

अंबे माता मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में करवा चौथ की रौनक देखते ही बन रही थी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विधि - विधान से पूजा की और एक-दूसरे को करवा चौथ की थाली फेराई। इस दौरान महिलाओं ने भजन - कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिल रही थी।

महिलाओं से लिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, बुजुर्ग महिलाओं ने छोटी सुहागिनों को सदा सुहागन रहने और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक आयोजन के जरिए महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक परंपराओं को भी मजबूत किया।

महिलाओं ने बताया करवा चौथ का महत्व

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने करवा चौथ के महत्व को साझा करते हुए बताया कि, यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से महिलाओं को एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा करने और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया त्योहार

इस तरह रतलाम के शास्त्री नगर में स्थित अंबे माता मंदिर में पंजाबी समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर करवा चौथ का पर्व मनाया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस त्योहार की खूबसूरती को जीवंत कर दिया।