28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में नकली शराब, नशीले पदार्थों पर कार्रवाई करें, सख्त निर्देश

नारकोटिक्स रोकथाम बैठक में बसों, ढाबों की जांच और शिक्षण संस्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। नए हॉटस्पॉट व ढाबों की जांच के भी दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 28 Oct 2026, 9:50 PM IST

Ratlam breaking news

नारकोटिक्स रोकथाम बैठक में बसों, ढाबों की जांच और शिक्षण संस्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। नए हॉटस्पॉट व ढाबों की जांच के भी दिए निर्देश

रतलाम। नकली और अवैध शराब के विरुद्ध अपनी कार्रवाई करें, ढाबों की नियमित जांच, आरटीओ विभाग को चेक पॉइंट पर जांच करने के निर्देश जिले में नारकोटिक्स और अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अधिकारियों ने संबंधित विभागों को दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के नए हॉटस्पॉट चिन्हित करें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट संजय शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। इन स्थानों पर लगातार निगरानी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। परिवहन विभाग को बसों की नियमित चेकिंग करने के साथ ही वाहनों के टायर और अन्य संदिग्ध स्थानों की भी गहन जांच करने के निर्देश मिले।

ढाबों की नियमित जांच करें
आबकारी विभाग को नकली और अवैध शराब के विरुद्ध अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, ढाबों की नियमित जांच करने तथा वहां होने वाले आवागमन और डायवर्सन की भी प्रभावी तरीके से जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

आरटीओ विभाग चेक पॉइंट पर जांच करें
आरटीओ विभाग को चेक पॉइंट पर वाहनों की नियमित और प्रभावी जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही रोकी जा सके। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा उपलब्धता नहीं होने देने के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

प्रभावी कार्रवाई करने पर दिया बल
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि नशीले पदार्थों की रोकथाम से संबंधित प्राप्त प्रतिवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक सुझाव और कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करते हुए नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया।