29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam : नोटों की लड़ियों से दमकने लगा मां महालक्ष्मी का दरबार, धनतेरस पर होंगे भव्य शृंगार दर्शन

Mahalaxmi Temple Ratlam : महालक्ष्मी मंदिर में नोटों की लड़ियों से माता के दरबार का भव्य शृंगार हो रहा है। 300 से अधिक भक्तों ने मंदिर प्रांगण में सजावट के लिए नोटों के बंडल दिए हैं। धनतेरस पर भव्य शृंगार के दर्शन होंगे। 32 सीसीटीवी रख रहे निगरानी, गार्ड भी तैनात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2026, 5:26 PM IST

Mahalaxmi Temple Ratlam

महालक्ष्मी मंदिर में की जा रही नोटों की सजावट (फोटो सोर्स: Patrika)

Ratlam News : दीपावली का पर्व नजदीक आते ही मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के माणकचौक में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर की रौनक बढ़ने का सिलसिला शुरु हो गया है। माता के दरबार को नोटों की आकर्षक लड़ियों से सजाया जा रहा है। इसके लिए शहर के कई माता भक्तों द्वारा अलग - अलग नोटों के बंडल दिए गए हैं। इन नोटों से आकर्षक लड़ियां और हार बनाकर धन की देवी महालक्ष्मी का भव्य शृंगार किया जा रहा है। इस विशेष शृंगार के लिए अब तक 300 से अधिक श्रद्धालु नोटों के बंडल लेकर पहुंच चुके हैं। सुबह से देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

मंदिर में दीपावली को लेकर किया जा रहा नोटों का शृंगार हर साल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार, माता के दरबार की सजावट के लिए नोटों के बंडल अर्पित करते हैं। इन्हीं नए नोटों से आकर्षक लड़ियां तैयार की जा रही हैं, इन्हीं लड़ियों से मंदिर को सजाया जा रहा है। खास बात ये है कि, श्रंगार के लिए दान किए जाने वाले नोट भक्तों द्वारा चुपचाप ही मंदिर की चंदा पेटी में डाल दिए जाते हैं। श्रंगार के कार्य में जुटे सेवादार जरूरत के हिसाब से सजावट के लिए इन नोटों को चंदा पेटी से निकालते रहते हैं। सेवादार शृंगार को समय पर भव्य रूप देने के लिए दिन-रात काम में जुटे हैं।

10 से लेकर 500 रुपए के नोटों से सजाया जा रहा दरबार

महालक्ष्मी मंदिर में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों की गड्डियां भक्तों द्वारा लगातार दान की जा रही हैं। इन्हीं गड्डियों का इस्तेमाल शृंगार कार्य में किया जा रहा है। अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों से तैयार की जा रही लड़ियां माता के दरबार की सजावट को आकर्षक बनाती जा रही हैं। धनतेरस के दिन मंदिर में विशेष शृंगार दर्शन कराए जाएंगे, जिन्हें लेकर शहर ही नहीं प्रदेशभर के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है।

सुरक्षा के लिए 32 CCTV और गार्ड भी तैनात

मंदिर में शृंगार के लिए बड़ी मात्रा में नोट आने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के अंदर और बाहर कुल 32 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। साथ ही, सुरक्षा के लिए चार गार्ड भी मंदिर प्रांगण में तैनात किए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही और मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ऑनलाइन पंजीयन से श्रद्धालुओं को राहत

मंदिर के अश्विनी पुजारी का कहना है कि, ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। इससे भक्तों को दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने से राहत मिल रही है। दीपावली के मद्देनजर मंदिर में तैयारियां लगातार की जा रही हैं। नोटों की लड़ियां बनाने और माता के दरबार को सजाने का काम तेजी से चल रहा है।