4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर में कपास और तुवर के बीच चल रही थी गांजे की खेती, 1 लाख का माल पकड़ाया, मालिक फरार

Cannabis Plants : बुरहानपुर के मांडवा गांव में नेपानगर पुलिस की दबिश देकर 49.740 किलो गांजा बरामद। कपास और तुवर की फसल के बीच चल रही थी अवैध खेती। करीब एक लाख रुपए बताई जा रही जब्त माल की कीमत। खेत मालिक फरार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2026, 2:52 PM IST

Cannabis Plants

पुलिस ने की जब्ती की कार्रवाई (फोटो सोर्स: Patrika)

Burhanpur News :मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेपानगर पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम मांडवा के पटेल मोहल्ले में स्थित एक खेत में दबिश देकर गांजे के 96 पौधे जब्त किए हैं। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 49 किलो 740 ग्राम बताया जा रहा है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। खेत में कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान खेत मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में 3 नवंबर 2026 को नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम मांडवा के पटेल मोहल्ला में रहने वाले प्रकाश पिता कुंवर सिंह बारेला ने अपने खेत में कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे के पौधों की खेती कर रखी है।

जब्त गांजे की कीमत 1 लाख

सूचना मिलते ही नेपानगर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित की और बताए गए खेत पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास और तुवर के पौधों के बीच गांजे के हरे और पत्तेदार पौधे मिले। इनकी लंबाई 4 से 7 फीट तक की थी। पुलिस ने मौके से कुल 96 पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 49.740 किलोग्राम पाया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।

घर पर नहीं मिला आरोपी, तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान खेत का मालिक प्रकाश पिता कुंवर सिंह बारेला मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस उसके घर भी पहुंची, लेकिन तबतक वो वो घर से फरार हो चुका था। उसकी तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। नेपानगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है।

कार्रवाई में इस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी, उपनिरीक्षक चेतराम निकुम, सहायक उपनिरीक्षक प्रेमलाल पाल, प्रधान आरक्षक सुनील सकवार, प्रधान आरक्षक दयाराम, आरक्षक लाल सिंह, महिला आरक्षक सेवंती सोलंकी और सैनिक विजय पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।