29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैज्ञानिक से कलेक्टर तक का सफर, रुडक़ी से इंजीनियरिंग,ऑक्सफोर्ड से एमपीपी की पढ़ाई

नवागत कलेक्टर ने जिले में केला,कपड़ा उद्योग, पर्यटन विकास को बताया पहली प्राथमिकता 2017 बैच के आईएएस नवागत कलेक्टर विवेक कुमार मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ वैज्ञानिक रहे है। डीआरडीओ में मिसाइलों पर काम करने के साथ जनसेवा का जज्बा जागा तो यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पहले प्रसास में ही 2016 में आईपीएस बनने पर ट्रेनिंग शुरू की, लेकिन दूसरे प्रयास में 2017 आईएएस के लिए चयन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Amir Uddin

•

Updated: 29 Oct 2026, 9:42 AM IST

Burhanpur DM Vivek Kumar

Burhanpur DM Vivek Kumar

नवागत कलेक्टर ने जिले में केला,कपड़ा उद्योग, पर्यटन विकास को बताया पहली प्राथमिकता

Burhanpur DM Vivek Kumar. नवागत कलेक्टर ने जिले में केला,कपड़ा उद्योग, पर्यटन विकास को बताया पहली प्राथमिकता 2017 बैच के आईएएस नवागत कलेक्टर विवेक कुमार मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ वैज्ञानिक रहे है। डीआरडीओ में मिसाइलों पर काम करने के साथ जनसेवा का जज्बा जागा तो यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पहले प्रसास में ही 2016 में आईपीएस बनने पर ट्रेनिंग शुरू की, लेकिन दूसरे प्रयास में 2017 आईएएस के लिए चयन हुआ। नवागत कलेक्टर ने पर्यटन विकास, केला, कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के साथ जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं का समय पर समाधान करना पहली प्राथमिकता बताया।

जीवन परिचय

कलेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि उनका जन्म 2 फरवरी 1991 में बिहार के गया जिले में हुआ। प्राथमिक शिक्षा बेंगलुरु में की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुडक़ी से मैकेनिकल इंजीनियर (बी.टेक) की पढ़ाई कर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी (एमपीपी) किया। 2012 से 2016 तक भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक के तौर पर काम करते हुए मिसाइलों की तकनीक पर काम किया। पढ़ाई के दौरान ही प्रशासनिक सेवा में जाने की रुचि बढ़ी तो वैज्ञानिक रहते हुए पढ़ाई कर यूपीएससी की परीक्षाएं देना शुरू की।

इन जिलों में दी सेवाएं

कलेक्टर के रूप में बुरहानपुर पहला जिला है, लेकिन आईएएस रहते हुए पहले विदिशा, शाजापुर,धार, बालाघाट सहित ग्वालियर में एसडीएम, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पद पर सेवाएं दे चुके है। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद से बुरहानपुर कलेक्टर के रूप में ट्रांसफर हुआ।

यह बताई प्राथमिकता

जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करना मुख्य प्राथमिकता रहेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ कलेक्टर ने शासन की एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल केला उत्पादन के साथ कपड़ा व्यापार और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण कर देश में जिले को पर्यटन क्षेत्र के रूप में नई पहचान दिलाने को प्राथमिकता बताया।