
youth murder family protest highway jam, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ (Source-Patrika)
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बुधवार को एक युवक की सरेराह अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। घटना इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे पर गणपति नाका चौराहे की है, जहां युवक को कुछ बदमाशों ने घेरा और हमला कर फऱार हो गए। युवक को तुरंत मौके पर मौजूद लोग गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है।
मृतक युवक की पहचान 39 वर्षीय धनराज तायड़े के रूप में हुई है। धनराज लोधीपुरा क्षेत्र में रहता था, बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को वह किसी काम से घर से निकला था और जैसे ही गणपति नाका चौराहे पर पहुंचा तभी तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया और विवाद करते हुए उस पर हमला कर फरार हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल हालत में तुरंत धनराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
घटना की जानकरी लगते ही मृतक धनराज के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए हाइवे पर प्रदर्शन कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझाईश देकर शांत कराते हुए प्रदर्शन खत्म कराया। पुलिस के मुताबिक धनराज का तीन-चार व्यक्तियों से विवाद हुआ था, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। खबरें हैं कि जांच के दौरान कुछ युवकों के नाम भी सामने आए हैं।
Updated on:
07 Oct 2026 10:04 pm
Published on:
07 Oct 2026 09:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
