8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर में दीपावली की रात सुपर टीवी इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग

बुरहानपुर। दीपावली की रातशहर के मुख्य बाजार स्थित सुपर टीवी इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान की अधिकता के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलीं और गोडाउन सहित पहली मंजिल तक पहुंच गईं। आग लगने के समय दुकान की छत पर परिवार के सदस्य मौजूद थे, जो धुएं और लपटों के कारण फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। सीढ़ी लगाकर छत पर फंसे परिवार के लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। आग पर काबू पाने के प्रयास देर रात तक जारी रहे।दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे, वहीं पुलिस बल ने सुरक्षा घेरा ब
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Amir Uddin

•

Updated: 9 Nov 2026, 2:55 AM IST

बुरहानपुर में लगी भीषण आग

बुरहानपुर में लगी भीषण आग

- छत पर फंसे परिवार का एक सदस्य को सुरक्षित निकाला

- विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे

बुरहानपुर। दीपावली की रातशहर के मुख्य बाजार स्थित सुपर टीवी इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान की अधिकता के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलीं और गोडाउन सहित पहली मंजिल तक पहुंच गईं। आग लगने के समय दुकान की छत पर परिवार के सदस्य मौजूद थे, जो धुएं और लपटों के कारण फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। सीढ़ी लगाकर छत पर फंसे परिवार के लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। आग पर काबू पाने के प्रयास देर रात तक जारी रहे।दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे, वहीं पुलिस बल ने सुरक्षा घेरा बनाते हुए घटना स्थल पर जमा हुई बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखे लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान के जलकर खाक होने की आशंका है।