10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Burhanpur : गाय को माना घर की लक्ष्मी, गर्भवती गौमाता की धूमधाम से हुई गोद भराई, पूरे गांव को कराया भोज

Pregnant Cow Baby Shower : बोरसर गांव के किसान परिवार ने गर्भवती गाय को परिवार की सदस्य मानकर धूमधाम से गोद भराई की रस्म निभाई। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और सामूहिक भोज के साथ पशु प्रेम और सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 6:28 PM IST

Pregnant Cow Baby Shower

गाय की कराई गोद भराई रस्म अदा करता परिवार (फोटो सोर्स: Patrika)

Burhanpur News :मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बोरसर गांव में किसान परिवार ने पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल, किसान हरिभाऊ चौधरी ने गर्भवती गोमाता की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके सभी रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

हरिभाऊ और उनकी पत्नी बेबाबाई चौधरी ने गौमाता को घर की लक्ष्मी मानकर गोद भराई कराई, गौमाता का विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई, इसके बाद सभी रस्में निभाई हैं। इस दौरान ग्रामीणों को सामूहिक भोज कराया गया। उन्होंने इस तरह अपने गांव के साथ-साथ देश को एक खास अंदाज में सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है।

चौधरी परिवार ने दिखाई सच्ची श्रद्धा

खास बात ये है कि, भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। उसकी सेवा को पुण्य का कार्य माना जाता है। यही कारण है कि, आस्था और परंपरा को चौधरी परिवार ने सच्ची श्रद्धा से पूरा किया। किसान हरिभाऊ चौधरी ने अपने घर पर गौमाता का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया। यहां पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। रिश्तेदार, परिजन समेत ग्रामीणों ने गोदभराई की रस्में निभाई।

कार्यक्रम के बाद हुआ सामूहिक भोज

चौधरी परिवार ने कार्यक्रम के लिए अपने घर का रंग-रोगन कराया। वहीं, किसी गर्भवती महिला की गोदभराई की तरह ही धूमधाम से कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन का आनंद उठाया। परिवार ने इस खुशी के मौके पर पूरे गांव को निमंत्रण पहुंचाया था। रिश्तेदार, ग्रामीण और परिचित लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी को सामूहिक भोज कराया गया।

'सांकेतिक बच्चे के गुड्डे को पालने में झुलाया जाता है'

गौरतलब है कि, पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में डोहाले जेवण यानि गोद भराई को पारंपरिक रस्म मानते हैं। ये रस्म गर्भवती महिला और पेट में पल रहे बच्चे के सम्मान के लिए रखा जाता है। इस दौरान परिवार खुशियां मनाता है। खास बात ये है कि, एक खिलौने को सांकेतिक रूप से बच्चा मानकर पालने यानि झूले में झूलाया जाता है।

'गौमाता हमारे परिवार का ही हिस्सा..'

किसान बेबा बाई चौधरी ने बताया कि, गौमाता उनके परिवार की सदस्य हैं। हमारे परिवार में जब भी कोई महिला गर्भवती रहती है तो गोद भराई कराते हैं। गौ माता भी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं। उनके आने के बाद से ही घर में सुख-समृद्धि और खुशियों की बहार है। परिवार के सभी सदस्य गौ माता को लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं, यही वजह है कि, गर्भवती गौमाता का गोद भराई कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में लोगों को सामूहिक भोज कराकर सामाजिक सद्भावना की मिसाल पेश की है।

परिवार की इस पहल की हो रही तारीफ

किसान रमाकांत वासुदेव मोरे ने चौधरी परिवार की इस पहल की जमकर तारीफ की है, उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवार के पास बड़ी संख्या में पशुधन रहता है, भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इस पहल से पशु प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली है, इससे अन्य किस भी प्रेरित हो सकते हैं।