9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Burhanpur Crime: दीपावली की रात आग से लाखों का नुकसान, मचा हड़कंप

Diwali Fire: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, गोडाउन और पहली मंजिल तक पहुंचीं लपटें; परिवार को सुरक्षित निकाला
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Nov 2026, 7:12 AM IST

Burhanpur Diwali Fire

diwali fire electronic shop super tv godown, आग बुझाने का प्रयास करती दमकल (Source-Patrika)

Burhanpur Diwali Fire: दीपावली की रात मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, इन घटनाओं में लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बुरहानपुर में दीपावली की रात शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सुपर टीवी इलेक्ट्रिक दुकान में लगी। दुकान में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि दुकान के साथ गोडाउन और पहली मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

छत पर फंसे परिवार के सदस्य को सुरक्षित बचाया

जिस दुकान में आग लगी थी उस दुकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति भी मौजूद था, जो आग लगने पर अचानक उठे धुएं और आग की लपटों के कारण छत पर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह पहली मंजिल पर फंसे व्यक्ति को सीढ़ी के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया। दुकान में आग लगने की जानकारी लगते ही विधायक, कलेक्टर और एसपी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और देररात तक आग बुझाने का काम जारी रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर दुकान में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।