
Surveillance will be conducted using Wi-Fi-enabled cameras, eliminating issues related to cable networks and power supply.
Burhanpur news. पुलिस के सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम में 33 नए आधुनिक वाईफाई सिग्नल वाले कैमरें शामिल हो गए है।बिना किसी केबल नेटवर्क कनेक्शन के अब पुलिस सीधे नए कैमरों से निगरानी करेंगी।मेला स्थलों के साथ भीड़भाड़ वालों क्षेत्रों में वाईफाई सिग्नल वाले कैमरों को लगाया जाएगा। मंगलवार को कैमरें लगाने की शुरूआत दशहरा मैदान से हुई।
एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ अपराधों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। जिले में विभिन्न प्रमुख स्थानों और चौराहों पर लगभग 6 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जहां पर केबल नेटवर्क नहीं हैउन स्थानों पर अब हाई-टेक वाईफाई सिग्नल और सोलरप्लेट वाले कैमें लगाए जाएंगे।संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों से सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा। कैमरों की खासियत यह है कि ये बिना किसी केबल नेटवर्क के काम करेंगे। वाईफाई तकनीक के माध्यम से ये सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे, जिससे इंस्टॉलेशन और रखरखाव में आसानी होगी।
पुलिस के नए कैमरों को बिजली की जरूरत नहीं होगी।कैमरों की बैटरी चार्ज के लिए सोलर प्लेट लगाई जा रही है।जबकि वाईफाई सिग्नल के लिए शासकीय सीम लगेगी, जिससे 24 घंटे इंटरनेट चालू रहेगा।यह कैमरें अभी विसर्जन स्थलों, चल समारोह मार्गों और दशहरा मैदान पर लगाए जा रहे है।ट्रायल सफल् होने के बाद जनसहयोग के माध्यम से अधिक कैमरें खरीदें जाएंगे।जिससे पुलिस का सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम मजबूत होगा।
Updated on:
21 Oct 2026 08:15 pm
Published on:
21 Oct 2026 08:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
