23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर में 15 हजार नए ‘स्मार्ट मीटरों’ से होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, कम होगा ‘बिजली बिल’

Smart Meter: घरेलू कनेक्शनों के बाद अब करीब 15 हजार थ्री-फेस व्यावसायिक कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे बिजली चोरी और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगेगा तथा बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।
2 min read
Google source verification
स्मार्ट मीटर की फोटो (Photo Source - Patrika और magnific)

स्मार्ट मीटर की फोटो (Photo Source - Patrika और magnific)

Burhanpur news: अब व्यावसायिक बिजली कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में 50 हजार से अधिक घरेलू कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली वितरण कंपनी द्वारा लगभग 15 हजार स्मार्ट मीटरों की नई मांग भेजी गई है। बिजली चोरी के साथ ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी। बिजली कंपनी के शहर संभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में 72 हजार बिजली कनेक्शन है। जिसमें श्री फेस के लगभग 15 हजार कनेक्शन शामिल है।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में श्री फेस के स्मार्ट मीटर लगाने के पहले चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के यहां पर 50 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। अब थ्री फेस के व्यावसायिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी नई प्रणाली से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली की खपत की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी, जिससे बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी मजबूत होगी। व्यावसायिक कारखानों और उद्योगों में बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। समय पर बिल के भुगतान और रीडिंग की व्यवस्था में सुधार के लिए पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू की गई है।

फिर शुरू होगा स्मार्ट लगाने का अभियान

नई व्यवस्था लागू होन से उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध भी देखने को मिला था। अधिकांश उपभोक्ताओं ने मीटर नहीं लगाए थे, लेकिन कंपनी द्वारा अधिकांश क्षेत्र में मीटर लगाए गए। करीब एक साल से डिजिटल मीटर लगाने का काम बंद हो गया था जो अब दोबारा से फिर शुरू होगा। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि एक दिन भी बिजली बिल भरने में देरी हो जाती है तो कंपनी ऑटोमेटिक बिजली बंद कर देती है। जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड रहा है। बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की भी शिकायतें आ रही है।

यह होगा फायदा और नुकसान

पावरलूम कारखाने, फैक्ट्रियों के साथ छोटी उद्योगों के बिजली कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर-लगेंगे। कंपनी को मीटर की रीडिंग के लिए अलग से कर्मचारी को नहीं भेजना होगा। मानवीय त्रुटि की आशंका भी खत्म होगी और बिल जमा नहीं करने पर मीटर कार्यालय से ही बंद होगा। उपभोक्ताओं को यह फायदा होगा कि सही रीडिंग होगी। बिजली बिल भी कम होगा। सरकार की सब्सिडी का फायदा मिलेगा। ऐसा उपभोक्ता जो समय पर बिल का भुगतान नहीं करते या सीधे लाइन डालकर बिजली चोरी करते है ऐसे उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। क्योकि नए मीटर की पहचान आसान हो जाएंगी। मीटर से छेड़छाड़ करने पर अलर्ट कमांड सेंटर को मिलेगा।

घरेलू कनेक्शनों के बाद अब थ्री फेस के व्यावसायिक कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर लगेंगे। 15 हजार से अधिक कनेक्शन होने पर कंपनी स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।- रंजीत कुमार, कार्यपालन यंत्री, शहर संभाग, बुरहानपुर