तेज हवाओ के कारण आगे बढने में काफी परेशानी हुई, लेकिन योगेश ने अपने लक्ष्य से पीछे हटने के बजाय लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार 15 अगस्त को सफलता पूर्वक वेस्ट समिट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा और मप्र का ध्वज 5642 मीटर की ऊंचाई पर फहराना मेरे लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। मेरा उद्देश्य अपनी उपलब्धि के साथ मध्यप्रदेश और बुरहानपुर को दुनिया के पर्वतारोहण मानचित्र पर पहचान दिलाना भी है। योगेश ने बताया कि हम पांच लोगो ने एक साथ चढ़ाई शुरू की, इसमें लेबेनियन आर्मी से एक, कैनेडा से और बाकी तीन भारतीय थे। सभी ने इसे पूरा किया।