31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर में भारी बारिश का अलर्ट, ताप्ती नदी में बाढ,आज बंद रहेगी स्कूल और आंगनवाड़ियां

बुरहानपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने बच्चों को सुरक्षा के अंदर स्कूल और आंगनबाड़ियों की छुट्टी घोषित कर दी है, ताप्ती नदी में भी बढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
बुरहानपुर में भारी बारिश का अलर्ट

बुरहानपुर में भारी बारिश का अलर्ट, Burhanpur barish alert

कलेक्टर हर्ष सिंह ने जारी किए आदेश

बुरहानपुर. जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को देते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते ताप्ती नदी में बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं।

यह अवकाश बच्चों और शिक्षकों दोनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया है, ताकि उन्हें संभावित खतरों और असुविधा से बचाया जा सके। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों से जिले में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चों का स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचना सुरक्षित नहीं माना गया।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घरों में सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। जिला प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा है और नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने का आग्रह किया है। यह कदम भारी बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उठाया गया है।