26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर में गणेश प्रतिमा पर पथराव का आरोप, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई FIR

Ganesh Idol Stone Pelting : हिंदू संगठनों का आरोप है कि, हमीदपुर बायपास रोड पर गणेश प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
2 min read
Google source verification
Ganesh Idol Stone Pelting

हिंदू संगठनों द्वारा FIR दर्ज कराई गई (फोटो सोर्स: Patrika)

Burhanpur News : एक तरफ देशभर में जहां गणेशोत्सव की धूम रही तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गणपति विसर्जन के दौरान पथराव का मामला सामने आया है। शनिवा को गणपति थाने पहुंचे हिंदू संगठनों ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर पथराव करने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

जिले के हमीदपुरा बायपास रोड पर विसर्जन के लिए जा रही एक गणेश प्रतिमा पर पथराव का मामला सामने आया है। ग्राम लोधीपुरा से हतनूर स्थित ताप्ती नदी पर प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे गणेश मंडल ने विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम के साथ-साथ और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी है।

लोधीपुर से ताप्ती नदी जा रही थी प्रतिमा

बता दें कि, ये घटना गणपति नाका थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले हमीपुरा बायपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे लोधीपुरा से गणेश मंडल की प्रतिमा ताप्ती नदी में विसर्जित करने के लिए ले जाई जा रही थी। समिति सदस्यों ने बताया कि, बायपास से गुजरते समय कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर पथराव कर दिया। इस घटना से गणेश मंडल के सदस्यों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पथराव के विरोध में गणेश मंडल ने प्रतिमा को सिंधी बस्ती चौराहे पर रोक दिया और मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गणपति थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गणेश मंडल के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। गणेश मंडल की शिकायत पर गणपति थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इलाके में तनाव के हालात

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है किस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।