16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2027 होगा युवाओं का वर्ष, 2 लाख नए रोजगार के अवसर देगी सरकार, खंडवा में CM मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान

Tribal Pride Day 2026 : बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर खंडवा में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन, 16.97 करोड़ से बने नए नगर निगम भवन का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव ने किया युवाओं के लिए 2 लाख रोजगार अवसरों का ऐलान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Nov 2026, 9:19 PM IST

Tribal Pride Day 2026

सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

Khandwa News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने कहा कि, राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है। जनजातीय समाज का गौरव, स्वाभिमान, संस्कृति और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता है। जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कौशल विकास के मौकों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम मोहन ने आगे कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के दमनकारी कानूनों और प्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उनके साहस, संघर्ष और आदर्शों ने उन्हें जन-जन के मन में भगवान का स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि, जनजातीय वीर नायकों का स्वाधीनता संग्राम और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा में अतुलनीय योगदान रहा है, लेकिन इतिहास में उन्हें अपेक्षित स्थान नहीं मिल सका। प्रदेश सरकार इन महानायकों के सम्मान में गौरव दिवस, स्मारक, विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान बनाने के काम कर रही है।

ओंकारेश्वर में 2500 करोड़ के विकास कार्य

सीएम ने कहा कि, ओंकारेश्वर के विकास के लिए 2500 करोड़ रुपए की लागत से कई काम हो रहे हैं। खंडवा में दादाजी धूनीवाले के समाधि स्थल को भी भव्य स्वरूप में संवारा जा रहा है। नर्मदा जल के इस्तेमाल से निमाड़ के इलाकों में सिंचाई सुविधाओं की बढ़ोतरी हुई है। खंडवा की मिर्च देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने लगी है और किसानों के कल्याण के लिए भी सरकार हर संभव काम लगातार कर रही है।

2 लाख रोजगार के मौके, 85 हजार पदों पर भर्ती

उन्होंने आगे युवाओं को लेकर कहा कि, प्रदेश सरकार ने कई विभागों में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की है। साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अगले साल एमपी पीएससी की परीक्षाएं 2 बार आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, 2 लाख नए पदों पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। सीएम ने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय उद्यमी बनने और रोजगार देने वाला बनने की अपील की है।

2 साल में 33 से 52 मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य

सीएम ने बताया कि, राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 33 हो चुकी है। अगले 2 साल में इसे बढ़ाकर 52 तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। सिंचाई, बिजली, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश लगातार काम कर रहा है। प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता 32 हजार मेगावॉट तक पहुंच चुकी है।

जनजातीय छात्रों की ट्रेनिंग के लिए 20 करोड़ मंजूर

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि, जनजातीय वर्ग के छात्रों को प्रशासनिक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए अधिकारी बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए का विशेष प्रशिक्षण पैकेज मंजूर किया गया है। इसके तहत अगले साल से 100 युवकों और 100 युवतियों को उत्कृष्ट स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि, जनजातीय अंचलों में शिक्षा, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर सरकार काम कर रही है।

16.97 करोड़ से नगर निगम भवन का लोकार्पण

जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा नगर निगम के नवनिर्मित 5 मंजिला कार्यालय का लोकार्पण किया। करीब 16.97 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन का निर्माण 30 हजार वर्गफीट भूमि पर किया गया है। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल करीब 65 हजार वर्गफीट है।