17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री ने 16.97 करोड़ के नवीन निगम भवन का किया लोकार्पण, बोले…विकास को मिलेगी रफ्तार

शहर को नगर निगम के नए और आधुनिक भवन की सौगात मिल गई। 16.97 करोड़ रुपए की लागत से तैयार भवन का सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। हेलीकॉप्टर लैंड होते ही सीधे निगम कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रवेश द्वार पर फीता काटा और प्रथम तल पर पूजा-अर्चना के बाद शिलापट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही नागरिकों को एक ही छत के नीचे निगम के सभी विभागों की सुविधाएं मिल सकेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 17 Nov 2026, 11:34 AM IST

Municipal Corporation Khandwa

नगर निगम कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण के बाद पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ महापौर व अन्य

शहर को नगर निगम के नए और आधुनिक भवन की सौगात मिल गई। 16.97 करोड़ रुपए की लागत से तैयार भवन का सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। हेलीकॉप्टर लैंड होते ही सीधे निगम कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रवेश द्वार पर फीता काटा और प्रथम तल पर पूजा-अर्चना के बाद शिलापट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही नागरिकों को एक ही छत के नीचे निगम के सभी विभागों की सुविधाएं मिल सकेंगी।

शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी

नगर निगम के 16.97 करोड़ रुपए की लागत से बने नवीन भवन का सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रवेश द्वार पर फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रथम तल पर पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच शिलापट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। नगर निगम के अलग-अलग विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे। इससे आम नागरिकों को अपने काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें एक ही भवन में विभिन्न विभागों की सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

5 मिनट 31 सेकेंड में लोकार्पण

नए भवन में मुख्यमंत्री का प्रवास महज 10 मिनट का रहा। इसमें 5 मिनट 31 सेकेंड लोकार्पण और निकल गए। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, आशीष चटकेले, ऊषा पवार, फिरोजा मार्शल सहित पार्षद मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तोमर, उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सहित निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

आमने-सामने होंगे महापौर और आयुक्त के चैंबर

नए भवन में महापौर और निगम आयुक्त के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए गए हैं। महापौर का चैंबर सोमनाथ कक्ष में रहेगा, जबकि आयुक्त का चैंबर ओंकारेश्वर कक्ष में बनाया गया है। दोनों चैंबर आमने-सामने रहेंगे। नए भवन में निगम के प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने के साथ नागरिक सुविधाओं को एक जगह उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

लोकार्पण से पहले कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने शिलापट की जांच की। इसके बाद महापौर, निगम आयुक्त और एमआईसी सदस्यों से कार्यक्रम की समय-सीमा को लेकर चर्चा की। कलेक्टर ने कार्यक्रम दस मिनट में पूरा करने का आग्रह किया। इस पर महापौर अमृता यादव ने मुख्यमंत्री के साथ समूह फोटो को जरूरी बताया।

तीन पुलिया निर्माण का मुद्दा उठाया

लोकार्पण के बाद लौटते समय नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने मुख्यमंत्री के सामने तीन पुलिया के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस पर जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।