17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam Accident: मुंबई से दिल्ली जा रहे थे परिवार के 4 लोग, खाई में अचानक गिरी कार, पिता ने छोड़ा साथ

Road accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 17 Nov 2026, 11:36 AM IST

खाई में गिरी कार (Photo Source - Patrika)

खाई में गिरी कार (Photo Source - Patrika)

Ratlam news: दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस वे पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे शिवगढ़ थाने के वाला रुंडी में तेज रफ्तार कार एटलेन के पास खाई में जा गिरी। हादसे में मुंबई के मीरा रोड़ निवासी साबिर पिता हसन अली की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी नसीमा, दो पुत्र सैफ और जाहिद घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। कार मुंबई से रतलाम तरफ आकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार इतनी स्पीड में गिरी कि आस-पास के लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। तेज आाज के साथ कार खाई में जाकर गिर गई।

चकनाचूर हो गई कार

शिवगढ़ पुलिस के अनुसार यह कार (MH 34 AT 8414) थाना क्षेत्र से गुजर रहे एटलेन मुंबई से दिल्ली तरफ जाने वाले रुट में वाला रुंडी के यहां दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार में साबिर पिता हसन अली (60), उनकी पत्नी नसीमा (55), दो पुत्र सैफ (20) और जाहिद (25) सवार थे। इनकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार एटलेन पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। एटलेन की क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही इन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने साबिर को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया। घायलों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के साथ ही अन्य जगह चोटें आई है।

स्थानीय लोगों ने करी मदद

हादसे की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।